Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Sep 01, 2012 - 18:00:20 PM


Title - इस साल रेल बजट में मिली इंदौर-यशवंतपुर (बेंगलुरू) ट्रेन का नया रैक शुक्रवार सुबह उज्जैन पहुंच गया
Posted by : puneetmafia on Sep 01, 2012 - 18:00:20 PM

इंदौर। इस साल रेल बजट में मिली इंदौर-यशवंतपुर (बेंगलुरू) ट्रेन का नया रैक शुक्रवार सुबह उज्जैन पहुंच गया। इंदौर यार्ड में जगह नहीं होने से इसे उज्जैन में रखा गया है। हालांकि अभी ट्रेन का पूरा रैक नहीं आया है। सितंबर में यह ट्रेन कभी भी इंदौर से शुरू हो जाएगी।



बेंगलुरू ट्रेन 19 कोच से चलना है लेकिन रेल कोच फैक्टरी कपूरथला से हर श्रेणी के ज्यादा कोच भेजे जाएंगे ताकि यदि किसी कोच में समस्या हो तो उसे हटाकर दूसरे कोच लगाए जा सकें। अभी 17 कोच ही उज्जैन आए हैं। रेल अधिकारियों का कहना है रैक में सिर्फ एसी और स्लीपर के कोच हैं। जनरल और एसएलआर श्रेणी के कोच आना है, जो जल्द ही आ जाएंगे।



एक साथ 24 कोच से ज्यादा लंबी ट्रेन नहीं आ सकती थी इसलिए बचे कोच अलग से भेजे जाएंगे। माना जा रहा है कि ट्रेन के उद्घाटन की तारीख कभी भी घोषित की जा सकती है। सांसद सुमित्रा महाजन ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रेल राज्यमंत्री के.एच. मुनिअप्पा से बात की और ट्रेन का उद्घाटन कार्यक्रम जल्द तय कर उन्हें इंदौर आने का न्योता दिया।



ज्यादा आरामदायक और सुरक्षित कोच



इंदौर-बेंगलुरू ट्रेन में विशेष तरह के एलएचबी (लिंक हॉफमन बॉश) कोच रहेंगे जो आम डिब्बों की तुलना में कहीं ज्यादा आरामदायक और सुरक्षित होते हैं। जर्मन टेक्नोलॉजी वाले इन कोचों से फिलहाल इंदौर-मुंबई एसी दुरंतो एक्सप्रेस चलाई जा रही है।