Indian Railways News => Topic started by RailXpert on Aug 30, 2012 - 21:00:14 PM


Title - इलाहाबाद इंटरसिटी चलाने की तैयारियां
Posted by : RailXpert on Aug 30, 2012 - 21:00:14 PM

इलाहाबाद इंटरसिटी चलाने की तैयारियां
कानपुर, एक प्रतिनिधि: शहरवासियों के लिये खुशखबरी है। पहली सितंबर से प्रतिदिन सेंट्रल स्टेशन से इलाहाबाद के लिये इंटरसिटी एक्सप्रेस प्रतिदिन सुबह 6.30 बजे सेंट्रल स्टेशन से चलेगी। इस ट्रेन को चलाने की तैयारी शुरू हो गयी है। सेंट्रल स्टेशन के अधिकारी कानपुर नगर के सांसद, विधायकों, प्रशासनिक अधिकारियों के नाम, पते, मोबाइल नंबर तलाश रहे हैं ताकि उन्हें इस मौके पर आमंत्रित किया जा सके। सेंट्रल स्टेशन के उप मुख्य यातायात प्रबंधक अखलाक अहमद का कहना है कि मुख्यालय से पहली सितंबर से इस ट्रेन को चलाने का मैसेज मिला है। गुरुवार को उत्तर मध्य जोन के रेल मंडल प्रबंधक हरेंद्र राव द्वारा इंटरसिटी की तैयारियों को देखने आने की सूचना है।