Indian Railways News => Topic started by Mafia on Aug 25, 2012 - 15:01:16 PM


Title - इंतज़ार हुआ ख़त्म, पटरी पर दौड़ने लगी देश की पहली डबल डेकर एसी ट्रेन
Posted by : Mafia on Aug 25, 2012 - 15:01:16 PM

जयपुर.चार माह के लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार शाम को डबल डेकर एसी ट्रेन का संचालन प्रारंभ हो गया।

दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशन पर रेल मंत्री मुकुल राय ने ट्रेन को रवाना किया। यहां से ट्रेन निर्धारित समय शाम 5:35 बजे की बजाय 17 मिनट देरी से रवाना हुई। ट्रेन का जयपुर पहुंचने का समय रात 10:05 बजे का है। अब यह ट्रेन जयपुर से शनिवार सुबह 6 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी, जो सुबह 10:30 बजे दिल्ली सराय रोहिल्ला पहुंचेगी।

इस ट्रेन में जयपुर से दिल्ली सराय रोहिल्ला तक का किराया 347 रुपए रखा गया है। इस ट्रेन की घोषणा 2011 में तत्कालीन रेलमंत्री ममता बनर्जी ने की थी। तब से जयपुरवासी इस ट्रेन के चलने का इंतजार कर रहे थे। रेलवे प्रशासन के मुताबिक ट्रेन की बुकिंग करीब-करीब पूरी हो गई थी।

रोडवेज से सस्ती रहेगी डबल डेकर की यात्रा


राज्य की पहली डबल डेकर ट्रेन शुक्रवार रात जयपुर पहुंची। इसका किराया रोडवेज से भी सस्ता होगा। बसों में डीलक्स का किराया 405, एसी बस का 505, वोल्वो का 685, सुपर लग्जरी का 735 और सुपर लग्जरी पेंट्रीकार का 785 रुपए है, जबकि डबल डेकर का किराया 347 रुपए है।


ट्रेन में होंगे 8 डिब्बे : डबल डेकर ट्रेन में 8 डिब्बे होंगे। यानी इस ट्रेन में एक बार में 960 यात्री सफर कर सकेंगे। इसमें से 794 सीटें सामान्य आरक्षित कोटे की और शेष तत्काल व वीआईपी कोटे की रहेंगी।


पहली एसी डबल डेकर ट्रेन :


देश की पहली एसी डबल डेकर ट्रेन 1 अक्टूबर 2011 को हावड़ा से धनबाद के बीच चली थी। इस ट्रेन के प्रत्येक कोच में 128 सीटें हैं।