| Indian Railways News => | Topic started by greatindian on Mar 22, 2013 - 09:00:03 AM |
Title - इंटरलॉकिंग पूरा, सीएसटीइ ने दी हरी झंडीPosted by : greatindian on Mar 22, 2013 - 09:00:03 AM |
|
|
मुजफ्फरपुर-सीतामढी रेल खंड को लेकर जंकशन पर चल रहे सिगनल इंटरलॉकिंग का काम बुधवार को पूरा कर लिया गया . पूर्व मध्य रेल के सीएसटीइ शुभाशीष गांगुली के निरीक्षण के बाद नारियल फोड़ कर शुभारंभ किया गया. सुबह 11.30 बजे वैशाली एक्सप्रेस को सबसे पहले इंटरलॉकिंग की हरी झंडी मिलने के बाद पास कराया गया. इस बाबत इंटरलॉकिंग विभाग ने परिचालन विभाग को संरक्षा प्रमाणपत्र जारी कर दिया है.बताया जाता है कि 12 मार्च से ही परिचालन व इंटरलॉकिंग विभाग के कर्मचारी सीतामढी रेल लाइन को लेकर जंकशन पर सिगनल इंटरलॉकिंग के बदलाव में लगे थे. जंकशन के एक-एक लाइन व सिगनल के बदलाव आठ दिनों से काम जारी था. सोमवार को काम पूरा होने के बाद मंगलवार को एक दिन का पैनल इंटरलॉकिंग लिया गया था, जिसमें सात दिनों के अंदर किये गये संरक्षा संबंधी कार्य की जांच की गयी. इंटरलॉकिंग में बदलाव के कमीशनिंग की अधिकारिक सूचना जारी होने के बाद बुधवार को सीएसटीइ शुभाशीष गांगुली, सीएसइ राजेश कुमार पूरे कार्य का निरीक्षण किया. |