Indian Railways News => Topic started by irmafia on Sep 04, 2012 - 12:00:42 PM


Title - आनंदनगर से बढ़नी चलेगी इस महीने ट्रेन
Posted by : irmafia on Sep 04, 2012 - 12:00:42 PM

Story Update : Tuesday, September 04, 2012    2:21 AM
गोरखपुर। आनन्दनगर से बढ़नी तक इस महीने से ट्रेन चलने की पूरी संभावना है। आमान परिवर्तन का काम पूरा होने के बाद ट्रैक पर इंजन का सफल संचालन कर इसका ट्रायल हो चुका है। अब रेल संरक्षा आयुक्त रूट का निरीक्षण इसी महीने करने वाले हैं। निरीक्षण के बाद ट्रेन चलाने को हरी झंडी मिल जाएगी। 72 किलोमीटर दूरी वाले इस रूट पर आठ स्टेशन और चार हाल्ट स्टेशन पड़ेंगे।
आनन्दनगर से बढ़नी तक डायरेक्ट बस नहीं चलने से यात्रियों को कई जगह सवारी गाड़ी बदलनी पड़ती है। पहले इस रूट पर छोटी लाइन की ट्रेनें चलती थीं। यात्रियों को अधिक सुविधा देने के लिए रेलवे ने इस रूट पर आमान परिवर्तन करने का निर्णय लिया। लाइन बिछाने का काम पूरा हो चुका है। हाल्ट स्टेशन भी बनकर तैयार हैं। बीच में पड़ने वाले आठ स्टेशन भी तैयार हो चुके हैं। बड़ी लाइन के शुरू हो जाने से यात्रियों को समय की बचत तो होगी ही, किराया भी कम लगेगा। पूर्वोत्तर रेलवे के मुुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह ने बताया कि इस महीने के अंत में इस रूट पर ट्रेेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। रूट पर आठ स्टेशन पड़ेंगे। पिछले दिनों इंजन भी दौड़ाया जा चुका है।

रूट पर पड़ने वाले स्टेशन
आनंदनगर, लेहड़ा, बृजमनगंज, उस्का बाजार, नौगढ़, चिल्हिया, शोहरतगढ़, बढ़नी।