Indian Railways News => Topic started by messanger on Aug 27, 2012 - 03:01:29 AM


Title - आठ रेल यात्री समेत 11 गिरफ्तार
Posted by : messanger on Aug 27, 2012 - 03:01:29 AM

खड़गपुर : दक्षिण-पूर्व रेलवे अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल खड़गपुर थाना के जवानों ने अलग-अलग मामलों में गुरुवार को आठ रेल यात्रियों समेत कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार लोगों में ट्रेनों के आरक्षित डिब्बों में सफर कर रहे चार यात्री व महिला डिब्बे में सवार चार पुरुष यात्रियों को पकड़ा गया। इसके अलावा अशोभनीय हरकत के मामले में तीन लोग गिरफ्तार किए गए। संबंधित धाराओं के तहत मामला नामजद कर सभी आरोपियों का कोर्ट चालान कर दिया गया है।