Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Sep 16, 2012 - 00:00:33 AM


Title - आज होगा मानसा रेल अंडर ब्रिज का लोकार्पण
Posted by : nikhilndls on Sep 16, 2012 - 00:00:33 AM

बठिंडा: तलवंडी साबो-मानसा रेल अंडर ब्रिज को शुक्रवार को सांसद हरसिमरत कौर बादल जनता को समर्पित करेंगी। इसके साथ ही मानसा रेल फाटक को स्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा।करीब 10 करोड़ 50 लाख की लागत से बने तलवंडी साबो-मानसा रेल अंडर ब्रिज के एक साइड को 21 जुलाई को ही प्रशासन ने आवागमन के लिए खोल दिया था, ताकि लोगों की परेशानी को कुछ हद तक कम किया जा सके। रेलवे अंडर ब्रिज के एक साइड की सड़क करीब 23 फुट चौड़ी है, जिसे देखते हुए ही उक्त निर्णय लिया गया था। बताया जाता है कि रेलवे द्वारा टेंडर काफी देरी से निकाले जाने की वजह से ही ब्रिज का काम तय समय पर पूरा नहीं हो पाया। हालांकि, काम में तेजी लाने के लिए कई बार प्रशासनिक अधिकारियों को उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल निर्देश भी दे चुके थे। इसके बावजूद काम में तेजी नहीं आ पाई।शुक्रवार को सांसद हरसिमरत कौर बादल के रस्मी तौर पर उद्घाटन के साथ ही बठिंडा से तलवंडी साबो, सरदूलगढ़, मानसा, पटियाला, चंडीगढ़ से आने व जाने वाले वाहनों को खासा फायदा होगा। इसके अलावा ट्रैफिक समस्या भी कम होगी। दिल्ली रोड पर स्थित होने की वजह से रेलगाड़ियों का भी आवागमन काफी है, जिसके कारण हमेशा रेल फाटक बंद रहने से वाहनों की कतारें लग जाती हैं।

अप्रोच रोड कवर किए जाने की योजना

बठिंडा : भले ही सांसद हरसिमरत कौर बादल शुक्रवार को रेल अंडर ब्रिज जनता को समर्पित कर देगी, लेकिन रेल अंडर ब्रिज के अप्रोच रोड को कवर किए जाने संबंधी एक प्रपोजल तैयार कर मुख्यालय को भेजा गया है। इसके तहत, प्री फाइब्रिकेटेड शीट्स शेड बनाया जाएगा, ताकि भारी बारिश आने पर भी पुल के नीचे पानी न जा सके। पीडब्लूडी का मानना है कि अप्रोच रोड को कवर कर दिए जाने से बारिश का पानी पुल के नीचे नहीं जाएगा।

-------------

डिजाइन पर उठ रहे सवाल

बठिंडा : मानसा-तलवंडी साबो रेल अंडर ब्रिज से गुजरने वाले वाहन चालक दिन के समय भी लाइट जलाकर चलने को मजबूर हैं। अंधेरे कुएं की तरह लगने वाले इस अंडरब्रिज की ढलान में उतरने को तेज गति से आते-जाते वाहन चालकों की जान सांसत में पड़ी रहती है।