Indian Railways News => Topic started by Mafia on Sep 03, 2012 - 18:00:27 PM


Title - आज से बदले समय पर रीवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस
Posted by : Mafia on Sep 03, 2012 - 18:00:27 PM

नई दिल्ली की बजाय अब आनंद विहार जाएगी ट्रेन
इलाहाबाद। रीवा से नई दिल्ली के बीच चलने वाली रीवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस सोमवार से बदले समय पर इलाहाबाद जंक्शन पहुंचेगी क्योंकि नई व्यवस्था में इस ट्रेन के समय में परिवर्तन कर दिया गया है। रेलवे ने ट्रेन का स्टेशन भी बदल दिया है। रविवार से यह ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से चलने लगी। पहले इसका संचालन नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से होता था।
रेलवे ने हाल ही में रीवा एक्सप्रेस के समय एवं स्टेशन के बदलाव का ऐलान किया गया था। रविवार से यह व्यवस्था लागू हो गई। रविवार को रीवा एक्सप्रेस बदले समय पर नई दिल्ली की बजाय आनंद विहार टर्मिनल से चली। पहले गाड़ी संख्या 12428 रीवा एक्सप्रेस रात 11.55 बजे नई दिल्ली से चलती थी जो सुबह 9.25 बजे इलाहाबाद और दिन में 2.15 बजे रीवा पहुंचती है। लेकिन अब यह ट्रेन आनंद विहार टर्मिनल से रात 9.15 बजे चलेगी पूर्व की भांति गाजियाबाद, अलीगढ़, झींझक, कानपुर, फतेहपुर होकर सुबह 6.30 बजे इलाहाबाद एवं 25 मिनट के ठहराव के बाद शंकरगढ़, डबौरा, मानिकपुर, सतना होकर सुबह 11 बजे रीवा पहुंचेगी। दूसरी ओर अप 12427 रीवा एक्सप्रेस का इलाहाबाद से छूटने का समय पहले की तरह रात नौ बजे ही रहेगा।