Indian Railways News => Topic started by greatindian on Sep 30, 2013 - 20:00:03 PM


Title - अब हर बुधवार को चंडीगढ़ के लिए चलेगी एक और एसी ट्रेन
Posted by : greatindian on Sep 30, 2013 - 20:00:03 PM

जालंधर. चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों के लिए दो अक्टूबर से हर बुधवार चलने वाली एक नई ट्रेन का संचालन शुरू किया जा रहा है। इस ट्रेन की घोषणा रेलमंत्री ने बजट-2013 में किया था। यह ट्रेन अमृतसर से चलकर चंडीगढ़ के रास्ते लालकुआं तक जाएगी। बुधवार को ट्रेन को हरी झंडी देकर सांसद नवजोत सिंह सिद्ध रवाना करेंगे। इस ट्रेन का जालंधर से चंडीगढ़ का किराया चंडीगढ़ सुपरफास्ट के एसी चेयरकार से पचास रुपए कम होगा। लेकिन चंडीगढ़ सुपरफास्ट से यह ट्रेन चंडीगढ़ पहुंचाने में 27 मिनट अधिक लेगी। इसमें थर्ड एसी और एसी चेयरकार कोच होंगे।

रेलवे की ओर से ट्रेन को चलाए जाने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। खास बात यह है कि इसी दिन होशियारपुर-नई दिल्ली के बीच चलने वाली ट्रेन का भी उद्घाटन होगा। इस ट्रेन को केंद्रीय राज्यमंत्री संतोष चौधरी दोपहर करीब साढ़े ग्यारह बजे हरी झंडी देकर रवाना करेंगे। ट्रेन जालंधर कैंट से होकर नई दिल्ली जाएगी। दो अक्टूबर को ट्रेन का केवल उद्घाटन होगा। ट्रेन का नियमित संचालन छह अक्टूबर दिन रविवार से होगा। इसके बाद ट्रेन हर रविवार को होशियारपुर से दिल्ली के लिए चलेगी।

अमृतसर-लालकुआं एक्सप्रेस फुली एसी ट्रेन ट्रेन नंबर-14606 जालंधर से चंडीगढ़ का किराया-थर्ड एसी-460 रुपए -एसी चेयरकार-260 रुपए समय सारणी-जालंधर से सुबह 7.05 बजे रवाना होगी। चंडीगढ़ 10.20 बजे पहुंचेगी। अमृतसर से ट्रेन सुबह 5.55 पर चलेगी। यहां पर रुकेगी-ब्यास, जालंधर, फगवाड़ा, लुधियाना, न्यू मोरिंडा, मोहाली, चंडीगढ़, अंबाला, जगाधरी, सहारनपुर, रुड़की, नजीबाबाद, मुरादाबाद, काशीपुर, लालकुआं -ट्रेन में 13 थर्ड एसी कोच और तीन एसी चेयरकार होंगे। दो गार्ड के डिब्बे। -अमृतसर चंडीगढ़ सुपरफास्ट ट्रेन सुबह 6.22 से सिटी स्टेशन से रवाना होती है और 9.10 बजे चंडीगढ़ पहुंचती है। इसका एसी चेयरकार का किराया 310 रुपए है। जबकि जनरल चेयरकार का किराया 90 रुपए है। यह हर रोज चंडीगढ़ के लिए चलती है। होशियारपुर-नई दिल्ली ट्रेन ट्रेन नंबर-14012 जालंधर कैंट से दिल्ली तक किराया-सेकेंड एसी-755 रुपए -थर्ड एसी-530 रुपए -स्लीपर-200 रुपए समय सारणी-जालंधर कैंट से ट्रेन रात में 9.20 बजे रवाना होगी। अगले दिन सुबह 7.10 बजे पहुंचेगी। यहां पर रुकेगी-होशियारपुर से चलकर जालंधर कैंट, फगवाड़ा, लुधियाना, अंबाला, पानीपत और दिल्ली। रात में सिटी स्टेशन से दिल्ली जाने वाली ट्रेन टाटामूरी-8.58 बजे जम्मू मेल-10.10 बजे गोल्डन टेंपल-10.40 बजे बिशाखापत्तनम एक्सप्रेस-1.05 बजे