Indian Railways News => Topic started by greatindian on Oct 06, 2012 - 06:00:22 AM


Title - अब अधिकारी करेंगे रेल किराया बढ़ाने की मांग
Posted by : greatindian on Oct 06, 2012 - 06:00:22 AM

गोरखपुर : पूर्वोत्तर रेलवे प्रथम श्रेणी अधिकारी संघ की बैठक गुरुवार को रेलवे अधिकारी क्लब में संपन्न हुई। इस दौरान उप मुख्य परिचालन प्रबंधक (माल) पीसी जायसवाल को सर्वसम्मति से कोषाध्यक्ष चुना गया। साथ ही रेलवे किराया बढ़ाए जाने की मांग करने पर भी आम सहमति बनी। बैठक में किराए के मुद्दे पर चर्चा करते हुए अधिकारियों ने दिन प्रतिदिन गिर रही रेलवे की आय पर चिंता जताई। कहा कि ऐसी ही स्थिति रही तो रेलवे पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। आलम यह है कि बजट के अभाव में आवश्यक कार्य नहीं हो पा रहे हैं। साफ- सफाई और निर्माण कार्य आदि में कटौती करनी पड़ रही है। जबकि सभी वस्तुओं के दामों में दोगुने से भी अधिक की वृद्धि हो गई है। अंत में निर्णय लिया गया कि रेलवे किराए में बढ़ोत्तरी के लिए रेलवे बोर्ड को पत्र लिखा जाएगा। चर्चा के दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि स्थानांतरण के लिए एक निर्धारित नीति भी बनानी होगी। सदस्यों ने वायु सेना, सशस्त्र सीमा बल, पुलिस तथा प्रशासन के प्रथम श्रेणी अधिकारियों के साथ वर्ष में कम से कम एक बार बैठक करने पर सहमति बनाई। संघ के सचिव, सीपीआरओ व जीएम के सचिव अमित सिंह ने कहा कि 5 अक्टूबर को रेलवे अधिकारी क्लब में ही दिन के 11 बजे से डीएआर (अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रणाली) सेमीनार का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर रेलवे के समस्त वरिष्ठ अधिकारी प्रतिभाग करेंगे।