Indian Railways News => Topic started by AllIsWell on Sep 08, 2012 - 12:00:29 PM


Title - अब 15 तक चलेगी नकहा- नौतनवां स्पेशल सवारी गाड़ी
Posted by : AllIsWell on Sep 08, 2012 - 12:00:29 PM

अब 15 तक चलेगी नकहा- नौतनवां स्पेशल सवारी गाड़ी
गोरखपुर : यात्रियों की परेशानियों को देखते हुए रेल प्रशासन ने नकहा जंगल- नौतनवां- नकहां जंगल स्पेशल सवारी गाड़ी सहित तीन जोड़ी विशेष गाडि़यों को आगामी 15 सितंबर तक चलाने का निर्णय लिया है। इसके पहले ये गाडि़यां 8 सितंबर तक ही चलाई जानी थीं। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह के अनुसार 55070/55069 नौतनवां- नकहा जंगल- नौतनवां, 05305/05306 फर्रुखाबाद- कानपुर अनवरगंज- फर्रुखाबाद तथा 52297/52298 पीलीभीत- शाहजहांपुर- पीलीभीत विशेष गाडि़यों के संचालन की तिथि 15 सितंबर तक बढ़ा दी गई है।