Indian Railways News => Topic started by railgenie on Aug 05, 2012 - 09:01:47 AM


Title - अक्टूबर तक जंक्शन पर एस्केलेटर
Posted by : railgenie on Aug 05, 2012 - 09:01:47 AM

इलाहाबाद : महाकुंभ के दौरान संगम में पुण्य की डुबकी लगाने के लिए आने वाले मुसाफिरों को जंक्शन पर सीढि़यां नहीं चढ़नी होंगी। उत्तर मध्य रेलवे की ओर से उन्हें स्वचालित सीढि़यों की सौगात देने का निर्णय लिया गया है।

उत्तर मध्य रेलवे की ओर से इलाहाबाद जंक्शन सहित जोन के अन्य महत्वपूर्ण स्टेशनों पर एस्केलेटर लगाने का फैसला लिया गया है। इलाहाबाद में कुल पांच एस्केलेटर लगाए जाने हैं लेकिन कुंभ के पहले दो एस्केलेटर की सुविधा यात्रियों को मिल जाएगी। एक जंक्शन के सिविल लाइंस साइड की ओर तो दूसरा प्लेटफार्म नंबर एक सिटी साइड की ओर से आने वाले यात्रियों के लिए होगा। एस्केलेटर की स्थापना के लिए 30 अगस्त तक निविदा आमंत्रित की गई है। 22 लाख का बजट है। अक्टूबर माह तक कार्य को पूरा कर लिया जाना है। यानी कुंभ में यात्रियों को जंक्शन पर सीढि़यां नहीं चढ़नी पडे़गी।