Indian Railways News => Topic started by RailXpert on Sep 16, 2012 - 12:00:05 PM


Title - RAIL NEWS CENTER: अजमेर मंडल में इस साल बनेंगे 24 रेलवे ब्रिज पेज ७ के लिए))--अजमेर मंडल में इस साल
Posted by : RailXpert on Sep 16, 2012 - 12:00:05 PM

अजमेर रेल मंडल में इस साल २४ रेलवे ओवर एवं अंडरब्रिज बनेंगे। इससे मानव रहित एवं मानव सहित यात्री रेलवे फाटक पर होने वाले हादसों पर काफी हद तक अंकुश लग जाएगा।

सड़क मार्गों पर मानव रहित व मानव सहित रेलवे फाटक बनाए जाते हैं। जिन फाटकों से राहगीर व ट्रेन कम गुजरती है उन फाटकों पर रेलवे के लिए गेटमैन नियुक्त करना खर्चीला साबित होता है, लेकिन मानव रहित फाटक पर लापरवाही के कारण दुर्घटना की भी आशंका रहती है। ऐसे में रेलवे प्रशासन ने अधिकाधिक रेल फाटकों पर आरयूबी ((रोड अंडरब्रिज)) तथा आरओबी ((रोड ओवरब्रिज)) बनाने का निर्णय लिया है। अजमेर मंडल ने इस साल 24 रेल फाटकों पर ब्रिज निर्माण की स्वीकृति दी है। इसमें 5 रेल फाटक ((एलसी गेट)) अजमेर-चित्तौड़ खंड पर, 3 मदार-दौराई बाइपास खंड पर तथा 16 मदार-पालनपुर खंड पर बनाए जाएंगे। इन आरयूबी के निर्माण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इनमें से 13 आरयूबी के निर्माण के लिए कार्यादेश भी जारी कर दिए गए हैं, जिनमें अजमेर-चित्तौड़ खंड के सभी रेल फाटक शामिल हैं। शेष रेल फाटकों पर आरयूबी निर्माण के लिए एनआइटी व टेंडर प्रक्रिया जारी है। इन स्वीकृत 24 रेल फाटकों में से 20 मानवयुक्त तथा 4 मानव रहित रेल फाटक हंै। इन सभी आरयूबी को मार्च 2013 से पूर्व निर्मित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।