Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Aug 28, 2012 - 09:00:17 AM


Title - puja special train for delhi and mumbai - दिल्ली और मुंबई के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन - www.bhaskar.com
Posted by : riteshexpert on Aug 28, 2012 - 09:00:17 AM

रांची. दशहरा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कोलकाता से दिल्ली और हावड़ा से मुंबई के लिए दो साप्ताहिक ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें ग्रैंड कॉर्ड के रास्ते चलाई जाएंगी। कोलकाता से आनंद विहार टर्मिनल के बीच ट्रेन नं 03125/03126 साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल का परिचालन 13 अक्टूबर से 25 नवंबर तक होगा। वहीं, हावड़ा- मुंबई (एलटीटी) के बीच 16 अक्टूबर से 29 नवंबर तक स्पेशल ट्रेन (03061/03062) चलेगी।

कोलकाता से आनंद विहार के बीच चलने वाली साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल हर शनिवार को कोलकाता से 13.45 बजे खुलेगी। यह ट्रेन वद्र्धमान, आसनसोल होते हुए 18.10 बजे धनबाद, 18.45 बजे गोमो, 19.50 बजे कोडरमा गया, सासाराम, मुगलसराय, इलाहाबाद, कानपुर होते हुए दोपहर 13.50 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।