Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Aug 07, 2012 - 12:00:13 PM


Title - Have increased by 3.5 million passengers, lasted o - 3.5 लाख यात्री बढ़ गए, नई ट्रेन चली सिर्फ एक -
Posted by : puneetmafia on Aug 07, 2012 - 12:00:13 PM

जयपुर.जयपुर जंक्शन यात्रियों की भीड़ के आगे अब छोटा पड़ने लगा है। इस साल गर्मियों की छुट्टियों में तो यहां साढ़े तीन लाख यात्री बढ़ गए, जो पिछले साल के मुकाबले 34 प्रतिशत अधिक थे। इतना यात्रीभार बढ़ने की रेलवे प्रशासन को भी उम्मीद नहीं थी।

ऐसे में रेलवे को मौजूदा संसाधनों के भरोसे ही रहना पड़ा। इससे यात्री सफर के दौरान ट्रेनों में परेशान होते रहे। बढ़े हुए यात्रीभार के हिसाब से कम से कम 15 नई ट्रेनों की जरूरत थी, जबकि संसाधन बढ़ाने के नाम पर केवल एक नई ट्रेन उपलब्ध कराई गई।

इस साल रेल बजट में जयपुर को सात नई ट्रेनें देने की घोषणा हुई थी। इनमें से तीन तो पहले से ही होली डे स्पेशल के रूप में चल रही थीं। शेष चार ट्रेनों में से अभी तक केवल एक ट्रेन चलाई गई और 3 ट्रेनों के चलने का इंतजार है। यात्रियों की भीड़ को देखते हुए अब कई मार्गो पर और ट्रेन चलाने की जरूरत है।