Indian Railways News => Topic started by railgenie on Sep 14, 2012 - 16:00:07 PM


Title - Branded diesel price increase upto 19.50 rs - अब आज 19.50 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ 'डीजल', किराये
Posted by : railgenie on Sep 14, 2012 - 16:00:07 PM

रेलवे बढ़ाएगा माल भाड़ा उधर, डीजल के दाम में 5 रुपये प्रति लीटर के इजाफे के बाद अब रेलवे भी माल भाड़ा बढ़ाने की तैयारी में लग गया है। रेलवे की ओर से ये इजाफा सीमेंट्र, खाद्य, पेट्रोलियम पदार्थो और कच्चे लोहे की ढुलाई में किया जाएगा है। दिलचस्प है कि डीजल की कीमत बढ़ने से रेलवे को 1200 करोड़ रुपये की चपत लगी है। माल भाड़ा ढुलाई बढ़ने से लोहा, सीमेंट, खाद्य पदार्थ और सभी पेट्रोलियम पदार्थ और महंगे हो जाएंगे। माल भाड़े में कितना इजाफा किया जाएगा इसका अभी कोई खुलासा नहीं किया गया है। हालांकि, रेलवे सूत्रों के मुताबिक, मंत्रालय 10 फीसदी माल भाड़ा बढ़ा सकती है। इन सबके बीच रेलवे आम आदमी को थोड़ी राहत देने की योजना भी बना रही है। इसके तहत गेहूं, नमक और अन्य जरूरी खाद्य पदार्थो का माल भाड़ा नहीं बढ़ाया जाएगा।