Indian Railways News => Topic started by irmafia on Aug 27, 2012 - 04:00:23 AM


Title - 41 साल बाद ठाणे स्टेशन पर नया ओवर ब्रिज
Posted by : irmafia on Aug 27, 2012 - 04:00:23 AM

ठाणे।। ठाणे के रेल यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही चौड़े ओवर ब्रिज की मांग अंतत: पूरी हो गई। इसके लिए लोगों को 41 वर्ष की लंबी प्रतीक्षा करनी पड़ी।12 मीटर चौड़े इस पादचारी ओवर ब्रिज का उद्घाटन शनिवार को किया गया। इस मौके पर ठाणे के पालक मंत्री गणेश नाइक, सांसद संजीव नाइक, सांसद आनद परांजपे, विधायक जीतेंद्र आव्हाड, निरंजन डावखरे मौजूद थे।इसके शुरू होने से संकरे ब्रिज पर दिन रात परेशानी को झेल रहे यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। ऐतिहासिक ठाण स्टेशन पर 1965 में पहला ओवर ब्रिज बना था, और 1971 में दूसरा। अब 41 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद यात्रियों की मांग पूरी हुई है। यात्रियों की संख्या में हजारों गुना वृद्धि के चलते अरसे से यहां चौड़े पादचारी पुल की मांग की जा रही थी।