Indian Railways News => Topic started by eabhi200k on Aug 08, 2012 - 21:02:21 PM


Title - 3 को पटना पहुंचेगी एड्स जागरूकता ट्रेन - Jagran Yahoo! India
Posted by : eabhi200k on Aug 08, 2012 - 21:02:21 PM

पटना : एचआइवी/एड्स व इससे बचाव की जानकारी देने को जागरूकता ट्रेन 3 सितंबर को पटना जंक्शन पहुंच रही है। ज्यादा से ज्यादा लोग इसका लाभ उठा सकें इस बाबत चर्चा को जिलाधिकारी व डीडीसी की अध्यक्षता में मंगलवार को एक बैठक हुई। इसमें स्वास्थ्य विभाग, रेल प्रशासन समेत कई विभागों के लोगों ने भाग लिया।
सिविल सर्जन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार एड्स जागरूकता ट्रेन 23 अगस्त को प्रदेश में प्रवेश करेगी। यह ट्रेन किशनगंज, कटिहार, बांका, नालंदा होते हुए पटना जंक्शन तीन को पहुंचेगी। हर हाल्ट पर यह दो दिन रुकेगी। पटना से यह ट्रेन आरा, गया, नवादा होते हुए प्रदेश से रवाना हो जाएगी। ट्रेन में पेंटिंग, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, प्रदर्शनी आदि से लोगों को एड्स की जानकारी दी जाएगी। बैठक में उस दौरान विधि व्यवस्था और प्रचार-प्रसार, उद्घाटन आदि के बारे में चर्चा की गई। स्वास्थ्य विभाग इस मुहिम में आशा, ममता तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी नियुक्त कर रहा है।