Indian Railways News => Topic started by eabhi200k on Sep 18, 2012 - 18:00:14 PM


Title - 15 से चलेगी गोरखपुर और आनंदविहार के बीच ट्रेन
Posted by : eabhi200k on Sep 18, 2012 - 18:00:14 PM

15 से चलेगी गोरखपुर और आनंदविहार के बीच ट्रेन
गोरखपुर : दिल्ली जाने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। रेल प्रशासन ने गोरखपुर- आनंदविहार के बीच 15 से 30 सितंबर के बीच एक जोड़ी त्रैसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह के अनुसार 05037 गोरखपुर- आनंद विहार स्पेशल ट्रेन गोरखपुर से प्रत्येक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को कुल 7 ट्रिप में चलाई जाएगी। यह गाड़ी गोरखपुर से रात 11. 20 बजे प्रस्थान कर खलीलाबाद से 11. 57 बजे से, बस्ती से 12. 25 बजे से, गोंडा से 1.45 बजे से चलकर लखनऊ, मुरादाबाद होते हुए दूसरे दिन अपराह्न 12. 05 बजे आनंदविहार पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 05038 आनंदविहार- गोरखपुर स्पेशल टेन आनंद विहार से प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार और रविवार को कुल 7 ट्रिप में चलाई जाएगी। यह गाड़ी आनंदविहार से दिन के 2. 10 बजे चलकर मुरादाबाद, लखनऊ से रात 11. 25 बजे से, बाराबंकी से 12. 45 बजे से, गोंडा से 2. 50 बजे से, बस्ती से सुबह 4. 04 बजे से, खलीलाबाद से 4. 32 बजे से छूटकर 5. 35 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। साधारण श्रेणी के 6, शयनयान के 9, एसी थ्री टियर के 1 और 2 एसएलआर सहित कुल 18 कोच लगाए जाएंगे।