Indian Railways News => Topic started by Jitendar on Aug 11, 2012 - 00:01:05 AM


Title - 15 अगस्त पर भी नहीं चलेगी डबल डेकर, नॉन स्टाप 16 तक बढ़ाई
Posted by : Jitendar on Aug 11, 2012 - 00:01:05 AM

जयपुर. पिछले दिनों नॉन स्टाप ट्रेन को 13 अगस्त तक बढ़ाने से डबल डेकर ट्रेन के 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर चलने की उम्मीद बंधी थी। लेकिन रेलवे बोर्ड ने अब जयपुर दिल्ली नॉन स्टाप ट्रेन को 3 दिन और बढ़ाकर यह उम्मीद भी तोड़ दी है। यात्रीभार को देखते हुए जयपुर-दिल्ली नॉन स्टॉप ट्रेन अब 16 अगस्त तक चलेगी। इस ट्रेन के साथ तीन अन्य ट्रेनों की संचालन अवधि भी बढ़ाई गई है।


डबल डेकर ट्रेन को गुरुवार शाम को 22 गोदाम स्थित यार्ड से रेलवे स्टेशन ले जाया गया था। यहां तकनीकी चेकिंग के बाद इसे वापस 22 गोदाम यार्ड में खड़ा किया गया। इसके संचालन के लिए रेलवे प्रशासन लगातार जांच व अन्य कार्यों में व्यस्त है। लेकिन संचालन की तिथि तय नहीं होने से रेलवे के अधिकारी भी असमंजस में है।


उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ललित बोहरा ने बताया कि अजमेर-हरिद्वार-अजमेर होली डे स्पेशल ट्रेन अब अजमेर से 16 अगस्त को और हरिद्वार से 17 अगस्त को भी चलेगी। इसी प्रकार कोटा-हनुमानगढ़-कोटा हॉलीडे स्पेशल ट्रेन व दिल्ली सराय रोहिल्ला-रेवाड़ी-दिल्ली सराय रोहिल्ला हॉलीडे स्पेशल ट्रेन को 16 अगस्त तक बढ़ाया गया है।