Indian Railways News => Topic started by railgenie on Sep 08, 2012 - 15:01:23 PM


Title - सभी ट्रेनों के प्रथम श्रेणी में लगेंगे एलएचबी कोच
Posted by : railgenie on Sep 08, 2012 - 15:01:23 PM

नई दिल्ली, [धनंजय कुमार]। यात्रियों की सुविधा व सुरक्षा के लिए रेल प्रशासन अब सभी मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में प्रथम श्रेणी के कोच को लिंक हॉफमैन बुश (एलएचबी) में बदलने जा रहा है। ये कोच ट्रेन दुर्घटना की स्थिति में ट्रैक से उतर या पलट सकते हैं, लेकिन एक-दूसरे पर चढ़ नहीं सकते और न ही चकनाचूर हो सकते हैं। इन कोचों को स्टेनलेस स्टील से तैयार किया गया है, जिसमें उच्च गुणवत्ता वाले स्प्रिंग व रबर लगाए गए हैं।

अभी इस तरह के कोच सिर्फ राजधानी, दुरंतो व शताब्दी जैसी प्रमुख ट्रेनों में लगाए गए हैं। इसकी शुरुआत उत्तर रेलवे से होगी। उत्तर रेलवे से चलने वाली सभी एक्सप्रेस ट्रेनों में वातानुकूलित प्रथम श्रेणी के सौ कोच हैं। अधिकारिक सूत्रों की मानें तो यह कदम हाल में हुई रेल दुर्घटनाओं व उससे हुई जान-माल की भारी क्षति के बाद उठाया गया है। भविष्य में सभी ट्रेनों को एलएचबी कोच से ही लैस करने की योजना है। इस कोच का निर्माण सबसे पहले जर्मनी में किया गया था। अपने यहां कपूरथला रेल कोच फैक्ट्री में इसका निर्माण होता है। एक कोच के निर्माण में एक से डेढ़ करोड़ का खर्च आता है।