| Indian Railways News => | Topic started by AllIsWell on Feb 21, 2013 - 16:00:18 PM |
Title - मिलेगा सौ ट्रेनों का तोहफा! इन पांच कारणों से बदहाल है रेलवेPosted by : AllIsWell on Feb 21, 2013 - 16:00:18 PM |
|
|
. बजट सत्र का आगाज हो गया है। 26 फरवरी को सरकार रेल बजट पेश करने के लिए तैयार है और समाचार एजेंसी पीटीआई का कहना है कि रेल मंत्री इस बार सौ नई रेलगाडि़यों का तोहफा देने वाले हैं। लेकिन हर दिन ढाई करोड़ से ज्यादा मुसाफिरों को उनकी मंजिल तक पहुंचाने वाली भारतीय रेलवे की खस्ता हालत को दुरुस्त करने को लेकर गंभीर नहीं दिख रही है। पिछले एक दशक के दौरान रेल मंत्रालय की कमान संभालने वाले राजनेताओं ने रेलवे के जरिए केवल वोटबैंक की राजनीति को ही चमकाने की कोशिश की है। उन्होंने अपनी-अपनी सहूलियत के हिसाब से नई रेल पटरियों को बिछाने और उनपर रेलगाड़ियों को दौड़ाने की ही कोशिश की है लेकिन रेलवे की माली हालत को सुधारने के मामले में हमेशा उदासीनता बरती गई। इससे रेलवे का घाटा बढ़कर एक लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया है और उसे अपनी हालत सुधारने के लिए अगले दस साल के दौरान करीब 14 लाख करोड़ रुपये की दरकार है। |