Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Jun 24, 2013 - 16:00:36 PM


Title - पूर्व रेल मंत्री के साथ उतरा परिवार, वापस पटरी पर लौटने की तैयारी में पवन
Posted by : nikhilndls on Jun 24, 2013 - 16:00:36 PM

चंडीगढ़।
बीच आया है। रेलगेट मामले के बाद परिवार के अन्य सदस्य भी राजनीतिक गतिविधियों में एक्टिव हो गए हैं। पवन बंसल ने रविवार को चार सार्वजनिक कार्यक्रमों में शिरकत की। इसके अलावा उनकी पत्नी मधु बंसल सेक्टर 52 और उनके बेटे मनीष बंसल कजहेड़ी और शाहपुर कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रमों में पहुंचे। सेक्टर-52 में महिला कांग्रेस और कजहेड़ी में कांग्रेस की स्टूडेंट विंग एनएसयूआई की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

सेक्टर-22 के कम्युनिटी सेंटर में रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशंस की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया था। सभी रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशंस के प्रतिनिधियों ने कहा कि यह मीटिंग सांसद पवन कुमार बंसल के समक्ष अपनी मांगें रखने के लिए आयोजित नहीं की गई थी, बल्कि बंसल पर भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद मुश्किल घड़ी में उनके साथ होने को जाहिर करने के लिए आयोजित की गई है।