| Indian Railways News => | Topic started by RailXpert on Feb 21, 2013 - 15:00:21 PM |
Title - पटना-मथुरा ट्रेन पर पथराव कोशी एक्स. का इंजन फेलPosted by : RailXpert on Feb 21, 2013 - 15:00:21 PM |
|
|
बख्तियारपुर स्टेशन पर बुधवार की शाम 15282 डाउन हटिया सहरसा कोशी एक्सप्रेस का इंजन फेल हो गया। इसके कारण ट्रेन बख्तियारपुर स्टेशन पर 6.17 से रात्रि 10 बजे तक रुकी रही। जिससे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रेन के मेन लाइन के एक नं पर खड़ी रहने के कारण डाउन लाइन की सभी ट्रेनों को लूप लाइन के 3 नं प्लेटफार्म से खोली जा रही थी। स्टेशन अधीक्षक की सूचना पर डेढ़ घंटे बाद ही दूसरा इंजन लगाया गया परंतु ट्रेन नहीं खुली। इसके बाद स्टेशन प्रबंधन ने तीसरे इंजन की मांग रेल प्रबंधन से की। देर रात तक तीसरे इंजन का इंतजार हो रहा था। |