Indian Railways News => Topic started by AllIsWell on Aug 27, 2012 - 03:00:05 AM


Title - दो घंटे देर से पहुंची हिमालयन क्वीन
Posted by : AllIsWell on Aug 27, 2012 - 03:00:05 AM

चंडीगढ़ ! सरायरोहिला (दिल्ली) से कालका तक चलने वाली हिमालयन क्वीन एक्सप्रेस (14095) शनिवार को चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर दो घंटे देर से आई। हिमालयन क्वीन एक्सप्रेस का चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर आने का समय सुबह 10.25 बजे है, इसका इंजन अंबाला में फेल होने से ट्रेन 12.30 बजे पहुंची। चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के अधीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि सरायरोहिला से चलकर अंबाला आने पर इंजन फेल हो गई, लिहाजा वहां से दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन को चंडीगढ़ होते हुए कालका के लिए भेजा गया। इंजन फेल होने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।