Indian Railways News => Topic started by RailXpert on Sep 13, 2012 - 18:00:25 PM


Title - दुर्गापुरा स्टेशन पर साउथ की ट्रेनों का ठहराव शनिवार से
Posted by : RailXpert on Sep 13, 2012 - 18:00:25 PM

जयपुर जंक्शन के अलावा अब साउथ जाने वाली ट्रेनों का ठहराव दुर्गापुरा स्टेशन पर भी होगा। रेलवे प्रशासन 15 सितंबर शनिवार से यहां 10 ट्रेनों का ठहराव शुरू करने जा रहा है। अभी यहां पैसेंजर व एक्सप्रेस को मिलाकर 20 ट्रेनों का ठहराव किया जा रहा है। दस नई ट्रेनों का ठहराव शुरू होने के बाद यहां रुकने वाली ट्रेनों की संख्या बढ़कर 30 हो जाएगी।

रेलवे प्रशासन का कहना है कि यह ट्रेनों के ठहराव शुरू होने के बाद मानसरोवर, मालवीय नगर, सांगानेर, टोंक रोड, गांधीनगर, गोपालपुरा, महावीर नगर सहित कई इलाकों के लोगों को इन ट्रेनों के ठहराव का फायदा मिलेगा। उन्हें साउथ की ओर जाने वाली ट्रेन पकडऩे के लिए जयपुर जंक्शन पर नहीं जाना पड़ेगा।

इन ट्रेनों का ठहराव शुरू होगा
जबलपुर-जयपुर एक्सप्रेस : सुबह 11.34 बजे
जयपुर-जबलपुर एक्सप्रेस : शाम 5.34 बजे
पुणे-जयपुर एक्सप्रेस : दोपहर 1.07 बजे
जयपुर-पुणे एक्सप्रेस : सुबह 9.24 बजे
कोयंबटूर-जयपुर एक्सप्रेस : सुबह 5.50 बजे
जयपुर-कोयंबटूर एक्सप्रेस : शाम 7.49 बजे
जयपुर-चेन्नई एक्सप्रेस : शाम 7.49 बजे
चेन्नई-जयपुर एक्सप्रेस : सुबह 5.50 बजे
मैसूर-जयपुर एक्सप्रेस : सुबह 5.50 बजे
जयपुर-मैसूर एक्सप्रेस : शाम 7.49 बजे