| Indian Railways News => | Topic started by Mafia on Sep 09, 2012 - 15:00:22 PM |
Title - डिब्रूगढ़ और चंडीगढ़ के बीच एक जोड़ी स्पेशल ट्रेनPosted by : Mafia on Sep 09, 2012 - 15:00:22 PM |
|
|
गोरखपुर : दशहरा और दीपावली पर्व पर यात्रियों की बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने एक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। 05903/05904 साप्ताहिक ट्रेन डिब्रूगढ़ और चंडीगढ़ के बीच गोरखपुर होते हुए 5 अक्टूबर से 2 दिसंबर के बीच 9 ट्रिप में चलाई जाएगी। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सिंह के अनुसार 05903 साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन डिब्रूगढ़ से प्रत्येक शुक्रवार को सुबह 8. 40 बजे से चलकर गुवाहाटी, न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार, बरौनी, हाजीपुर, छपरा, सीवान, देवरिया से दूसरे दिन से शाम 6. 20 बजे से, गोरखपुर से 7. 40 बजे से, बस्ती से 9. 25 बजे से चलकर लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, अंबाला कैंट के रास्ते तीसरे दिन अपराह्न 1. 45 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। इसी प्रकार 05904 साप्ताहिक ट्रेन चंडीगढ़ से प्रत्येक रविवार को रात 11. 15 बजे से प्रस्थान कर अंबाला, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ से होते हुए दूसरे दिन बस्ती से शाम 4. 15 बजे से, गोरखपुर से 6. 15 बजे से, देवरिया से 7. 10 बजे से चलकर सीवान, छपरा, हाजीपुर, बरौनी होते हुए तीसरे दिन सुबह 6. 15 बजे डिब्रूगढ़ पहुंचेगी। इन गाड़ियों की संरचना में साधारण द्वितीय श्रेणी के 4, शयनयान के 10, एसी थ्री व टू टियर के 1 तथा एसएलआर के 2 सहित कुल 18 कोच लगाए जाएंगे। |