Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Jun 12, 2013 - 12:01:32 PM


Title - ट्रेन लेट, यात्री परेशान, शिप्रा एक्सप्रेस और इंदौर-रीवा इंटरसिटी मक्सी-गुना होकर चलेगी
Posted by : puneetmafia on Jun 12, 2013 - 12:01:32 PM

पटना-इंदौर एक्सप्रेस मंगलवार दोपहर पौने तीन बजे के स्थान पर रात 9 बजे इंदौर पहुंची। इसके देरी से आने की वजह से रेलवे को शिप्रा एक्सप्रेस कोरिशेड्यूल करना पड़ा। इसे रात साढे 11 बजे के स्थान पर बुधवार सुबह 5 बजे के लिए रिशेड्यूल किया गया। ट्रेनों की लेटलतीफी यात्रियों की परेशानी का सबब बनी।
दोपहर 2.45 बजे इंदौर पहुंचने वाली पटना एक्सप्रेस मंगलवार को निर्धारित समय से लगभग 6 घंटे देरी से पहुंची। इससे यात्रियों को तो परेशानी हुई ही कोच मेंटेनेंस में भी दिक्कत हुई। ट्रेन के इंदौर आने के बाद कोच को यार्ड ले जाया गया। देरी से आने की वजह से पटना के कोच से चलने वाली शिप्रा एक्सप्रेस का समय बदलना पड़ा। शिप्रा रात साढे 11 बजे चलती है। इस ट्रेन के यात्री रात 9 बजे से ही स्टेशन पहुंचने लगे थे। इस ट्रेन को सुबह 5 बजे के लिए रिशेड्यूल किया गया।
गौरतलब है कि इसके पहले भी पटना एक्सप्रेस के निर्धारित समय से देरी से आने की वजह से कई बार शिप्रा एक्सप्रेस को रिशेड्यूल किया जा चुका है।
----
इंदौर। भोपाल-बीना रेलखंड पर 12 जून से 7 जुलाई तक तीसरी लाइन निर्माण का काम होगा। इस अवधि में इंदौर-रीवा ट्रेन मक्सी निशातपुरा-बीना के बजाय मक्सी-गुना-बीना होकर चलेगी। इसी तरह इंदौर-हाव़़डा शिप्रा एक्सप्रेस भी इस अवधि में मक्सी-भोपाल-बीना के बजाय मक्सी-गुना-बीना होकर चलेगी। इस ट्रेन का गुना में स्टापेज रहेगा।
नए प्लेटफॉर्म 24 और 26 कोच के बनाए जाएं
इंदौर। रेलवे माल गोदाम पर बनाए जाने वाले नए प्लेटफॉर्म को 24 और 26 कोच क्षमता का बनाया जाए। यह मांग इंदौर--महू रेल यात्री संघ के संयोजक अनिल ढोली ने की है। उन्होंने बताया कि कम क्षमताके प्लेटफॉर्म बनाने से इनका सहीऔर पूरा उपयोग नहीं हो सकेगा। श्री ढोली ने महू रेलवे स्टेशन को विकसित करने की मांग भी की। उन्होंने कहा कि महू में रेलवे के पास पर्या जमीन और पानी उपलब्ध है। वहां ट्रेनों का मेंटेनेंस आसानी से किया जा सकताहै।