Indian Railways News => Topic started by riteshexpert on Sep 08, 2012 - 15:00:20 PM


Title - ट्रेन चालकों को तीन रुपये में भरपेट खाना
Posted by : riteshexpert on Sep 08, 2012 - 15:00:20 PM

ट्रेन चालकों को तीन रुपये में भरपेट खाना
लखनऊ (ब्यूरो)। अब थके हारे ड्राइवराें के सामने खाना बनाने की झंझट नहीं रहेगी। उन्हें बाजार जाकर राश्न व सब्जी नहीं लाना पडे़गा। जी हां अब ड्राइवरों को मात्र तीन रुपये में गर्मागर्म खाना रेलवे मुहैया कराएगा। रेलवे ने पायलट प्रोेजेक्ट के तौर पर गोरखपुर में यह योजना शुरू की है। इसके तहत रेलवे 27 रुपये देगा जबकि तीन रुपये ड्राइवराें को देने हाेंगे। योजना सफल होते ही अलग-अलग स्टेशनों पर शुरू कर दी जाएगी। यह जानकारी महाप्रबंधक वी रामचंद्रन ने संरक्षा संवाद पर शुक्रवार को आयोजित गोष्ठी में दी। रनिंग स्टाफ ने ट्रेन संचालन के दौरान आने वाली समस्याओं से महाप्रबंधक व डीआरएम विनोद कुमार यादव को अवगत कराया। महाप्रबंधक ने समस्याआें को दूर करने के निर्देश दिए।
महाप्रबंधक ने कहा कि ट्रेन दुर्घटनाओं का ग्राफ कम करने के लिए मिलकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि रेल यात्रा में संरक्षा प्रत्येक व्यक्ति की प्राथमिक अपेक्षा होती है। इस दिशा में हमारे अब तक के प्रयासों से दुर्घटनाओं में कमी आई है। डीआरएम विनोद कुमार यादव ने कहा कि हमारी व्यवस्था अभी मानव केंद्रित है। इससे अधिकांश दुर्घटनाएं मानवीय चूक से होती हैं। गोष्ठी में मुख्य लोको निरीक्षक भगवानदास ने नियमों को कड़ाई से पालन कराने पर जोर दिया। कर्मचारियों की नियमित काउंसलिंग कराए जाने की बात कही। बहराइच से आए शिशिर कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि दुर्घटनाएं लापरवाही के चलते होती हैं।
•गोरखपुर से हुई पायलट प्रोजेक्ट की शुरूआत
•जीएम ने दिए समस्याएं दूर करने के निर्देश