| Indian Railways News => | Topic started by irmafia on Jun 13, 2013 - 08:01:03 AM |
Title - जयपुर मेट्रो को मिलेगी पुलिस लाइन और जनाना अस्पताल की जमीनPosted by : irmafia on Jun 13, 2013 - 08:01:03 AM |
|
|
जयपुर मेट्रो को चांदपोल स्टेशन के लिए जनाना अस्पताल की 51 वर्गमीटर और रिजर्व पुलिस लाइन की 479 वर्गमीटर जमीन भी आवंटित की गई है। इसका उपयोग चांदपोल स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार तथा अन्य सुविधाओं में किया जाएगा। इनके साथ ही मेट्रो की सुरक्षा में लगने वाले पुलिस कर्मियों के दो बैचों की ट्रेनिंग जुलाई तक पूरी कर ली जाएगी। जयपुर में अभी मेट्रो को 1 अगस्त से शुरू करने का लक्ष्य मानकर काम किया जा रहा है, परंतु अफसरों को इसमें कुछ देरी होने की आशंका है।इसकी वजह बरसात के कारण कामकाज में अड़चन आना है। |