Indian Railways News => Topic started by messanger on Sep 09, 2012 - 15:00:36 PM


Title - गिरि मैदान में प्लेटफार्म का निर्माण शुरू
Posted by : messanger on Sep 09, 2012 - 15:00:36 PM

खड़गपुर : दक्षिण-पूर्व रेलवे अंतर्गत खड़गपुर संभाग के गिरि मैदान रेलवे स्टेशन में रेल प्रशासन की ओर से द्वितीय प्लेटफार्म बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। रेलवे की योजना है कि परियोजना को शीघ्र ही पूरा कर इसी साल रूट पर ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया जाए। बताते चलें कि खड़गपुर व गोकुलपुर के बीच सिंगल रेल लाइन की वजह से इस रूट के बीच स्थित गिरि मैदान में फिलहाल केवल एक ही प्लेटफार्म है। इधर रेल प्रशासन द्वारा करीब 64 करोड़ रुपए की लागत से खड़गपुर व गोकुलपुर के बीच निर्माणाधीन द्वितीय रेलवे ट्रैक निर्माण के तहत यहां द्वितीय प्लेटफार्म बनाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। इससे गिरि मैदान स्टेशन का विस्तार व द्वितीय प्लेटफार्म निर्माण को लेकर रेलवे की ओर से स्टेशन के आसपास बड़ी बत्ती से संलग्न इलाके में स्थित एक दर्जन अनधिकृत दुकानों को पहले ही हटा दिया गया था। गिरि मैदान स्टेशन में सभी उपनगरीय ट्रेनों के अलावा पुरुलिया एक्सप्रेस भी यहां ठहरती हैं। द्वितीय प्लेटफार्म से ट्रेनों की आवाजाही में विलंब खत्म होने की भी संभावना है। खड़गपुर रेल मंडल प्रबंधक राजीव कुमार कुलश्रेष्ठ का कहना है कि खड़गपुर व गोकुलपुर के बीच द्वितीय रेल लाइन निर्माण को लेकर गिरि मैदान रेलवे स्टेशन में द्वितीय प्लेटफार्म बनाने का काम शुरू कराया गया है। रेल लाइन व प्लेटफंार्म निर्माण का काम शीघ्र ही पूरा कराकर इसी साल ट्रेन दौड़ाने की योजना है।