Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Sep 09, 2012 - 15:00:27 PM


Title - उधना के लिए कल से नई ट्रेन
Posted by : puneetmafia on Sep 09, 2012 - 15:00:27 PM

मुसाफिरों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने वाराणसी से उधना के मध्य नई टेन संचालित करने का फैसला लिया है। इस टेन का शुभारंभ उधना से सोमवार 10 सितंबर को पूर्वाह्न् 11 बजे और वाराणसी से 11 सितंबर को 6.45 बजे विशेष गाड़ी के रूप में किया जाएगा। इसके बाद गाड़ी अपने निर्धारित दिवस और तय समय से संचालित होगी।