Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Sep 08, 2012 - 15:00:25 PM


Title - इलाहाबाद के लिए पैसेंजर ट्रेन की जोरशोर से मांग
Posted by : nikhilndls on Sep 08, 2012 - 15:00:25 PM

भदोही : वाराणसी-जंघई वायाभदोही इलाहाबाद के लिए दोपहर से पहले ट्रेन सुविधा नहीं है। लोगों को मजबूरन निजी बसों का सहारा लेना पड़ता है। इलाहाबाद के लिए एक अदद पैसेंजर ट्रेन की मांग जोर पकड़ने लगी है।

उच्च शिक्षण संस्थान, उच्च न्यायालय सहित प्रमुख व्यावसायिक केंद्र होने के कारण भदोही, चौरी, मोढ़, सुरियांवा सहित आसपास के क्षेत्रों से भारी संख्या में लोगों का इलाहाबाद आवागमन होता है, जबकि इलाहाबाद जाने के लिए वाराणसी-इलाहाबाद वाया भदोही रेलमार्ग पर पहली ट्रेन गोरखपुर-दादर एक्सप्रेस दोपहर 12.30 बजे है। इस ट्रेन से इलाहाबाद जाने का मतलब समय की बर्बादी ही है। यही कारण है कि लोग प्राइवेट बसों का सहारा लेते हैं जो न सिर्फ महंगा साबित होता है बल्कि कई स्थानों पर सवारियां बदलने की झंझट भी रहती है। इसके लिए यात्री काफी दिनों से ट्रेन की मांग कर रहे हैं। पिछले वर्ष भदोही आए उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक से भी लोगों ने इलाहाबाद के लिए ट्रेन चलाने की मांग की थी। जिस पर उन्होंने विचार करने का आश्वासन दिया था।

मार्ग के दोहरीकरण व विद्युतीकरण का काम इन दिनों तेजी से चल रहा है इसको देखते हुए फिर यात्रियों की मांग जोर पकड़ने लगी है। वाराणसी पैसेंजर एसोसिएशन के अध्यक्ष राम अवतार शर्मा रामू का कहना है कि वाराणसी से प्रतापगढ़ जाने के लिए दो पैसेंजर ट्रेनों सहित आधा दर्जन गाड़ियां हैं जबकि इलाहाबाद के लिए एक दोपहर से पहले कोई ट्रेन नहीं है। कहा कि जनप्रतिनिधियों को चाहिए कि इसके लिए प्रयास क रें ताकि लोगों को बस यात्रा के झंझट से छुटकारा मिले