Indian Railways News => Topic started by AllIsWell on Sep 21, 2012 - 18:00:20 PM


Title - असरदार रहा भारत बंद, रेल परिचालन बाधित
Posted by : AllIsWell on Sep 21, 2012 - 18:00:20 PM

बेगूसराय।: जद यू-भाजपा एवं वाम दलों द्वारा आहूत भारत बंद का बेगूसराय में व्यापक असर देखा गया। जिला मुख्यालय समेत लाखो, बरौनी, बीहट, बलिया, मंझौल, छौड़ाही आदि बाजार पूर्णत: बंद रहे। बंद का असर सड़क व रेल परिचालन भी पड़ा।हमारे बरौनी प्रतिनिधि के अनुसार डीजल मूल्य वृद्धि, रसोई गैस सिलेंडर में की गई कटौती एवं एफडीआई में विदेशी निवेश के खिलाफ भारत बंद पूर्णत: सफल रहा। स्थानीय विधायक ललन कुंवर के नेतृत्व में भाजपा एवं जद यू कार्यकर्ताओं ने बरौनी एवं तेघड़ा बाजार में जगह-जगह घूमकर दुकानें बंद करायी। इस मौके पर पूर्व मुखिया सह भाजपा पंचायती राज्य प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मृत्युंजय गौतम, विहिप के ब्रजकिशोर गौतम, भाजपा के अर्जुन पोद्दार, किरण मेहता, जद यू के चंदन कुमार, राजू मेहता, बसंत कुमार, मुकेश कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे। बंद के कारण रेल परिचालन बाधित रही। जहां एक ओर बरौनी जंक्शन पर गौड़ा- आसनसोल एक्सप्रेस एवं दरभंगा- जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस घंटों खड़ी रही, वहीं दूसरी ओर बंद समर्थकों की एक अलग टोली ने तेघड़ा स्टेशन के समीप 15610 डाउन अवध- असम के वातानुकूलित बोगी एवं इंजन पर पथराव करके शीशे आदि तोड़ डाले।चेरिया बरियारपुर प्रतिनिधि के अनुसार भारत बंद का मिलाजुला असर दिखा। हालांकि, सड़कों पर विरानी छायी रही। प्रखंड, अंचल कार्यालय सहित सभी सरकारी प्रतिष्ठानों पर ताले जड़े रहे। एसएच-55 पर प्रखंड कार्यालय गेट के सामने राजग कार्यकर्ताओं तथा उसके कुछ आगे वाम मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। राजग का नेतृत्व जद यू प्रखंड अध्यक्ष रमेश कुमार राणा उर्फ बबलू कुशवाहा तथा वाम मोर्चा का भाकपा अनुमंडल प्रभारी रामपदारथ सिंह कर रहे थे। मौके पर जद यू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मो. सनाउल्लाह, युवा प्रखंड अध्यक्ष विकास कुशवाहा, गणेश साह, नीरज कुमार, गुलाम पासवान, भाजपा के सुशील कुमार सिंह, रामायण महतो, राजीव सिंह, अरविंद गुप्ता, वाम मार्चा के अमर किशोर मालाकार, अर्जुन चौधरी, मो. उस्मान, अशोक गुप्ता सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

नावकोठी प्रतिनिधि के अनुसार भारत बंद को सफल बनाने के लिए राजग एवं वाम मार्चा के कार्यकर्ता सड़क पर उतर पड़े। उन्होंने जगह-जगह यातायात व्यवस्था को ठप कर दिया। नावकोठी बाजार, सरकारी एवं गैर सरकारी शिक्षण संस्थान आदि बंद रहे। मौके पर भाजपा के विश्वनाथ सिंह, जद यू के केशरीनंदन मिश्र, भाकपा के चन्द्रभूषण चौधरी आदि सक्रिय दिखे।

शाम्हो प्रतिनिधि के अनुसार गुरुवार को भाकपा नेताओं ने शाम्हो प्रखंड कार्यालय पर धरना दिया। धरना का नेतृत्व भाकपा अंचल मंत्री अशोक प्रसाद सिंह कर रहे थे।

बखरी प्रतिनिधि के अनुसार एनडीए एवं वामदलों के बंद का बखरी में व्यापक असर दिखा। दुकानें बंद रही व सड़कें सुनसान दिखी। बैंक, पोस्टआफिस आदि को भी बंद समर्थकों ने खुलने नहीं दिया। बंद को सफल बनाने के लिए सीपीआई के शिव सहनी, सूर्यकांत पासवान, जितेन्द्र जीतू, संजय राय, सुरेश सहनी, दयामणि देवी, जद यू के रामशरण राय, उमेश पाठक, डा. बीएल राय, गोपाल शर्मा, भाजपा के पवन सिंह, साहेब सिंह, सिधेश आर्य, अमरेश सिंह, अशोक साह, नीरज नवीन, सपा के दिलीप केशरी, मांगन सदा, लड्डू सहनी, गौरव कुमार, माकपा के संजीव सिंह आदि सक्रिय दिखे।