Indian Railways News => Topic started by Mafia on Jun 12, 2013 - 16:01:15 PM


Title - अब एसएमएस के जरिए भी बुक कराएं रेल टिकट
Posted by : Mafia on Jun 12, 2013 - 16:01:15 PM

अब रेल का टिकट मोबाइल से एसएमएस करके भी बुक कराया जा सकेगा। यह नई सुविधा एक जुलाई से यात्रियों को मिलने लगेगी। जल्द ही रेलवे एसएमएस करने के लिए नंबर जारी करेगी। हालांकि टिकट बुक करने पर प्रति एसएमएस तीन रुपए लगेंगे। भुगतान शुल्क के लिए पांच हजार रुपए तक के टिकट पर पांच रुपए और इससे ज्यादा के टिकट पर 10 रुपए शुल्क लगेगा। आईआरसीटीसी अधिकारी ने बताया कि यह सुविधा यात्रियों को देश में कहीं से कभी भी टिकट उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू की जा रही है। इसमें प्रिंट आउट निकालने की जरूरत भी नहीं रहेगी। केवल मोबाइल पर मिला मैसेज ही टिकट का काम करेगा।

ऐसे मिलेगा टिकट :

यात्री को अपने मोबाइल से ट्रेन नंबर, यात्रा का स्थान, यात्रा की तारीख, श्रेणी, अपना नाम, उम्र और लिंग की जानकारी देने वाला एसएमएस करना होगा। इसके बाद यात्री को एमएमआईडी से एक पासवर्ड मिलेगा। जिसके माध्यम से भुगतान किया जाएगा। भुगतान होने के बाद टिकट बुक हो जाएगा।

ऐसे होगा किराए का भुगतान :

यात्री को अपना मोबाइल नंबर आईआरसीटीसी और अपने बैंक के पास रजिस्टर कराना होगा। बैंक (एमएमआईडी) मोबाइल मनी आईडेंटिफायर और (ओटीपी ) एक बार काम में आने वाला पासवर्ड देगा। जिसके माध्यम से किराए का भुगतान करना होगा।