Indian Railways News => Topic started by railenquiry on Sep 24, 2012 - 00:00:41 AM


Title - Railway pathshala in schools and college
Posted by : railenquiry on Sep 24, 2012 - 00:00:41 AM

Agra: एक हाईटेक मोबाइल वैन के जरिए नॉर्थ सेंट्रल रेलवे डिवीजन के लोगों को रेल एक्सीडेंट से सेफ रखने के लिए रोचक तरीके से जागरूक करेगा. रेलवे एनीमेटिड डाक्यूमेंटरी के जरिए रेल एक्सीडेंट रोकने और होने के पहलुओं को उजागर करेगा. प्रोजेक्ट के तहत रेलवे ने डिवीजन के स्कूल, कॉलेज और भीड़भाड़ वाले एरियाज को शामिल किया. साथ ही प्रोजेक्ट में झांसी मंडल के रेलवे स्टेशनों को भी फोकस किया जाएगा.

न्यू पॉवर प्वॉइंट और एनिमेशन मोबाइल वैन में लगे प्रोजेक्टर में रेलवे की सेफ्टी टीम पॉवर प्वॉइंट, वीडियो क्लिपिंग और एनिमेशन के जरिए पब्लिक को ट्रेन दुर्घटनाओं के प्रति जागरूक करेगी.  इतना ही नहीं, रेलवे की टीम इंस्टीट्यूट कैंपस में स्टूडेंट को पेंटिंग कॉम्पटीशन से जोड़ेगी. इसके लिए मण्डल के रेलवे ऑफिसर स्कूल मैनेजमेंट से मीटिंग करेंगे. साथ ही सेफ्टी फाइनल की पहलुओं पर चर्चा करेंगे. इधर, रेलवे की इस मोबाइल वैन को एनसीआर मण्डलों के डिवीजनों में होने वाले रोड शो से भी जोड़ा जाएगा. रेलवे ऑफिसर्स ने बताया कि सेफ्टी टीम वैन को मण्डल के रूरल एरिया में भी चलाया जाएगा.

क्रॉसिंग पर करेंगे फोकस रेलवे के ऑफिसर मोबाइल वैन की फाइलों में मण्डल की मानव रहित और मैन्ड क्रासिंग्सं को भी फोकस करेंगे. रेलसूत्रों के अनुसार एनसीआर के आगरा डिवीजन में रेलवे क्रासिंग्स की संख्या 275 (दोनों तरह की) से अधिक है. इन पर मोबाइल वैन वीकली लोगों को रेल दुर्घटनाओं के प्रति जागरूक करेगी.

इससे पूर्व प्रोजेक्टर प्रोजेक्ट

एनसीआर हेडक्वार्टर ने अपने से जुड़े डिवीजन में साल 2011 में रेलवे सेफ्टी को लेकर एक प्रोजेक्टर चलाया था. मण्डल के जिलों में इस प्रोजेक्टर को कई स्कूलों में चलाया भी जा चुका है. रेलवे ऑफिसर्स ने बताया कि एनसीआर ने प्रोजेक्टर 22 जुलाई 2011 में इलाहाबाद के सेंट्रल स्कूल से शुरू किया था.

स्टूडेंट्स को करेंगे अवेयर

ट्रेन दुर्घटनाओं के प्रति पब्लिक को जागरूक करते हुए रेलवे की मोबाइल वैन सिटी की रोड्स पर तो चलेगी ही साथ ही कॉलेज कैंपस ग्राउंड पर भी नजर आएगी.  इस वैन के तहत रेलवे पब्लिक को दुर्घटना बचाव के टिप्स भी स्टूडेंट्स को देगा. इसके लिए कॉलेज मैनेजमेंट रेलवे को एक तय दिन और समय देगा.  

2011 में यहां चला प्रोजेक्ट छह अगस्त - श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर, मथुरा

तीन अगस्त -  सेंट्रल स्कूल, वाद

17 नवंबर - केबी स्कूल, किरावली

एक दिसंबर - सेंट्रल स्कूल फस्र्ट, आगरा नौ दिसंबर - सेंट्रल स्कूल सेकेंड,आगरा

तीन दिसंबर - सेंट्रल स्कूल थर्ड, आगरा

आठ दिसंबर - सेंट्रल स्कूल, वाद

क्रांसिंग जो हैं डेंजर

आगरा डिवीजन की क्रॉसिंगोंं में बिल्लोचपुरा रेलवे क्रासिंग, रेलवे फाटक 501, 502, 503, और 504 डेंजर क्रासिंग है. हाल ही में बिल्लोचपुरा रेलवे क्रासिंग पर एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया था. वहीं, राजा की मंडी रेलवे स्टेशन के फाटक 501 पर तीन से चार लोगों की मौत फाटक पार करने के चलते हो चुकी है. जबकि, 502 पर दो दर्जन से अधिक हादसें ट्रेन से हो चुके है. कभी यहां कोई जानवर ट्रेन की चपेट में आता है तो कभी कोई और.

ट्रेन दुर्घटनाओं को लेकर एनसीआर के डिवीजनों में साल 11 में प्रोजेक्टर प्रोजेक्ट को यूज किया गया था. साल 12 में हेडक्र्वाटर संबंधी डिवीजनों में मोबाइल वैन जागरूक कैंपन किया जाएगा.

संदीप माथुर, सीपीआरओ एनसीआर, इलाहाबाद