| Indian Railways News => | Topic started by puneetmafia on Aug 08, 2013 - 09:00:35 AM |
Title - - वाराणसी-इलाहाबाद सिटी के बीच निरस्त रहेंगी कई ट्रेनेंPosted by : puneetmafia on Aug 08, 2013 - 09:00:35 AM |
|
|
वाराणसी। कछवा रोड रेलवे स्टेशन पर नान इंटरलाकिंग का कार्य 09 से 11 अगस्त के बीच होना है। अत: इस अवधि में पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने वाराणसी से इलाहाबाद सिटी के बीच चलने वाली कुछ ट्रेनों को निरस्त किया है। साथ ही कुछ ट्रेनों के मार्ग में आंशिक परिवर्तन किया है। पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि नौ से 11 अगस्त के बीच मंडुवाडीह से इलाहाबाद सिटी और इलाहाबाद सिटी से मंडुवाडीह सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी। 10 अगस्त को विभूति एक्सप्रेस अप और डाउन हावड़ा-वाराणसी के बीच ही चलेगी। 10 अगस्त को सिकंदराबाद-पटना एक्सप्रेस और 11 को डाउन स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस इलाहाबाद से प्रयाग, फाफामऊ, जंघई के रास्ते वाराणसी पहुंचेगी। 11 अगस्त को अप पटना-सिकंदराबाद एक्सप्रेस वाराणसी से जंघई, फाफामऊ, प्रयाग होते हुए इलाहाबाद पहुंचेगी। इलाहाबाद सिटी से सवारी गाड़ी11 अगस्त को सुबह 6:25 की जगह नौ बजे मंडुवाडीह के लिए प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार, 26 सितंबर से गोरखपुर स्टेशन के यार्ड रीमाडलिंग और नान इंटरलाकिंग का काम होना है। अत: इस दौरान इस रूट की ट्रेनों का परिचालन भी प्रभावित होगा। यह जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के पीआरओ ने दी है। |