Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jul 16, 2018 - 12:13:58 PM


Title - रांची एक्सप्रेस के बंद होने से वनांचल एक्सप्रेस पर पद रहा अतिरिक्त बोझ
Posted by : RailEnquiry Admin on Jul 16, 2018 - 12:13:58 PM

रांची एक्सप्रेस के बंद होने के कारन वनांचल एक्सप्रेस में भीड़ अचानक बढ़ गयी है | लगभग एक वर्ष से बंद रांची एक्सप्रेस को पुनः आरम्भ करने में रेलवे कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है  | रांची एक्सप्रेस को चंद्रपुरा-धनबाद रूट के बंद होने के बाद से ही निरस्त कर दिया गया था | इस ट्रेन का निरस्त होना यात्रियों पर काफी भारी पड़ा है | 
रांची और भागलपुर के बीच एक मात्र सीधी सेवा वनांचल एक्सप्रेस ही रह गयी है | भीड़ बढ़ने के बावजूद रेलवे इसमें अतिरिक्त डिब्बे लगाने के बारे में नहीं सोच रहा है | वनांचल एक्सप्रेस 14 कोच की ट्रेन है जो रेलवे द्वारा चलायी जाने वाली अन्य ट्रेनों के डिब्बे की साधारणतः संख्या से कम है | एक कारण ये भी है जो यात्रियों की भीड़ को संभाल नहीं पा रहा | 
भागलपुर भले ही ए-वन श्रेणी का दर्जा प्राप्त स्टेशन हो और मालदा दिवसों में सर्वाधिक राजस्व देता हो परन्तु यात्रियों को मिलने वाली सुविधाएं नाकाफी हैं | वनांचल एक्सप्रेस भी इसी उपेक्षा का शिकार है | ट्रेन में सफर के दौरान भी यात्रियों को समस्याओं से जूझना पड़ता है | साथ ही उन्हें अपनी सुरक्षा की चिंता भी रहती है |

-HINDI-