Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on May 24, 2018 - 15:16:39 PM


Title - बोगियों से रेट लिस्ट गायब, 65 के खाने का 100 रुपए बिल
Posted by : RailEnquiry Admin on May 24, 2018 - 15:16:39 PM

ट्रेन नम्बर 15046 ओखा - गोरखपुर एक्सप्रेस की एसी थर्ड बोगी बी - 1 में सफर कर रहे यात्रियों को 65 रूपए का खाना खिलाकर उनसे 100 रुपए वसूल लिया गया | बोगियों में लगी खानपान की सूची से खाने के रेट को मिटा दिया गया | कई यात्रियों ने बिल माँगा तो उनको सीधे 100 का कॅश मेमो दे दिया गया |  मामले की शिकायत पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल प्रशासन के ट्विटर अकाउंट पर की गयी | रेलवे ने भी इसे आईआरसीटीसी का मामला बताकर पल्ला झाड़ लिया |

दरअसल लम्बी दूरी की ट्रेनों में लगे रसोईयान से यात्रियों को खानपान की आपूर्ति होती है | यात्रियों से तैय दर से दोगुना रेट वसूले जाने की शिकायत आये दिन रेलवे को मिलती है | इसे रोकने के लिए बोगियों में रेट लिस्ट लगा दी गयी है | अब रसोईयान का ठेका लेने वाली कंपनी के कर्मचारियों ने रेट लिस्ट से शाकाहारी और मांसाहारी खाने के रेट ही मिटा दिए | ऐसे ही मामले में ओखा - गोरखपुर एक्सप्रेस में शाकाहारी खाने का रेट 50 रुपए था | जिसे मिटाकर यात्रियों से रसोईयान के कर्मचारियों ने 100 रुपए की वसूली कर ली | इसी तरह की गलत वसूली की शिकायतें कई और एक्सप्रेस ट्रेनों से मिली हैं |

-HINDI-