Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Jun 18, 2018 - 16:23:07 PM


Title - बदलेगा मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के डिब्बों का रंग
Posted by : RailEnquiry Admin on Jun 18, 2018 - 16:23:07 PM

भारतीय रेल की मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों के डिब्बों के रंग में पिछला बदलाव सन 1990 में हुआ था जब डिब्बों के बाहर गहरा नीला रंग का पेंट लगाने की मंजूरी दी गयी थी | तबसे लेकर अभी तक मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में नीला रंग किया जा रहा है जो कुछ ट्रेनों के एलएचबी डिब्बों के साथ लाल हो गया है | अब फिर से नया रंग मंजूर किया गया है जो ऑफ व्हाईट क्रीम और ब्राउन होगा | कुल मिलाकर लगभग 30 हजार कोच हैं जिनका रंग बदला जाएगा | 
दिल्ली-पठानकोट एक्सप्रेस वो पहली ट्रेन है जिसको नए रंग के साथ पूरी तरह तैयार किया जा चुका है और नए रंग वाली ट्रेन इस महीने के आखिर में ट्रैक पर दौड़ने लगेगी | इस ट्रेन में कुल 16 डिब्बे हैं जिनको बहार के साथ साथ अंदर से भी संवारा गया है | 
राजधानी, शताब्दी, दुरंतो, गतिमान और तेजस जैसी प्रीमियम क्लास की ट्रेनों की कलर स्कीम में फिलहाल किसी तरह का कोई बदलाव करने नहीं जा रहा है। मेल-एक्सप्रेस को नया रंग रूप चेन्नई की कोच फैक्ट्री में दिया जाएगा |

-HINDI-