Indian Railways News => Topic started by Mafia on Jun 23, 2013 - 18:01:43 PM


Title - त्रिवेणी एक्सप्रेस दुर्घटना की जांच को समिति गठित
Posted by : Mafia on Jun 23, 2013 - 18:01:43 PM

बरेली में हुई त्रिवेणी एक्सप्रेस दुर्घटना की जांच को रेल प्रशासन ने तीन सदस्यीय अधिकारियों की टीम गठित कर दी है। इस घटना के बाद 28 ट्रेनों का संचालन बाधित हुआ।
शुक्रवार की रात साढ़े दस बजे त्रिवेणी एक्सप्रेस की खाली बोगी को बरेली यार्ड में ले जाते समय एक बोगी के चार पहिये प्वाइंट पर उतर गए थे। इससे रामपुर से शाहजहांपुर के बीच अप व डाउन लाइन ठप हो गई। रात 12.30 बजे मेन लाइन चालू कर दी गई, लेकिन दुघर्टना के कारण सिगनल ने काम करना बंद कर दिया। रात 2.30 बजे बोगी को उठा दिया गया। उसके बाद रेल यातायात सुचारू हो पाया।
अपर मंडल रेल प्रबंधक हितेंद्र मेहरोत्रा ने बताया कि हादसे से 28 ट्रेनों का संचालन घंटों बाधित हुआ था। अभी तक दुघर्टना का कारण पता नहीं चल पाया है। सहायक ग्रेड के तीन अधिकारियों की जांच समिति गठित कर दी गई है।
हकीकत में हुआ हादसा
रेलकर्मी कितने एलर्ट हैं इसकी पड़ताल को (मॉक ड्रिल) शुक्रवार की रात दस बजे सायरन बजा। मगर इसके आधे घंटे बाद बरेली में वास्तव में दुर्घटना हो गई। आपदा की स्थिति में रेलवे कर्मचारी व अधिकारी कितने सतर्क हैं? इसकी जांच को समय-समय पर मॉक ड्रिल कराया जाता है। शुक्रवार की रात अमरोहा में ट्रेन दुघर्टना के लिए मॉक ड्रिल कराया गया था। अधिकारी व कर्मचारी चुस्त मिले। मॉक ड्रिल रद करने का सायरन बजा था कि उसके थोड़ी देर बाद बरेली में त्रिवेणी एक्सप्रेस दुर्घटना ग्रस्त हो गई।