Indian Railways News => Topic started by greatindian on Jun 04, 2013 - 16:00:49 PM


Title - खुशखबरीः मिलेगी सुविधा, नए स्टेशन बनने से ट्रेनों की संख्या में होगा इजाफा
Posted by : greatindian on Jun 04, 2013 - 16:00:49 PM

इंदौर। 
माल गोदाम (वल्लभ नगर रोड, राजकुमार ब्रिज के मुहाने) पर रेलवे नई स्टेशन बिल्डिंग और ब्रॉडगेज के दो प्लेटफॉर्म बनाएगा। बिल्डिंग का काम शुरू भी हो चुका है। इससे फायदा यह होगा कि भविष्य में यहां से नई ट्रेनें (20 कोच तक) चल सकेंगी। वर्तमान स्टेशन पर प्लेटफॉर्म की कमी के कारण आने वाली ट्रेनों को लक्ष्मीबाईनगर में खड़ा रखना पड़ता है। यह झंझट भी दूर होगी। रेलवे नई बिल्डिंग में अंडरब्रिज भी बनाएगा। इस ब्रिज से होते हुए यात्री सीधे प्लेटफॉर्म तक पहुंच सकेंगे। बेंगलुरू सहित देश के बड़े स्टेशनों पर इस तरह के ब्रिज हैं। दोनों काम नवंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

ये बाधाएं दूर हों तो समय में होगा काम > राजकुमार ब्रिज के बोगदे के नीचे एक धर्मस्थल है। यह रेलवे लाइन पर आ रहा है। रेलवे अधिकारी इस संबंध में जल्द ही नगर निगम और प्रशासन के अधिकारियों से चर्चा करेंगे। > रेलवे का सिग्नल सिस्टम भी है, इसे हटाना होगा। टेलीफोन केबल भी जा रही है।

पुराने निर्माण हटा रहे हैं ॥नई बिल्डिंग के लिए पुराने निर्माण हटाए जा रहे हैं। कोशिश है कि बाधाएं जल्द दूर हों। योजना पूरी होने के बाद 20 कोच की ट्रेनें चलाई जा सकेंगी। प्रदीप शर्मा, जनसंपर्क अधिकारी पश्चिम रेलवे, इंदौर