Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Sep 20, 2012 - 00:01:08 AM


Title - कल से 70 दिन चलेगी गोरखपुर बांद्रा स्‍पेशल ट्रेन
Posted by : puneetmafia on Sep 20, 2012 - 00:01:08 AM

कल से 70 दिन चलेगी गोरखपुर बांद्रा स्‍पेशल ट्रेन
•सिटी रिपोर्टर
गोरखपुर । मुंबई जाने वाले यात्रियों का सफर आसान होगा। भीड़भाड़ के बावजूद उन्हें ट्रेन में जगह मिल जाएगी। रेलवे ने गोरखपुर से बांद्रा टर्मिनस के बीच एक स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन 20 सितंबर से एक दिसंबर के बीच 11 ट्रिप के लिए चलाई जाएगी। गोरखपुर से बृहस्पतिवार और बांद्रा टर्मिनस से शनिवार को चलेगी। इस गाड़ी में शयनयान श्रेणी का 06, साधारण श्रेणी का 10 तथा एसएलआर के 02 कोचों सहित कुल 18 कोच लगाए जाएंगे।
एनईआर के सीपीआरओ अमित सिंह ने बताया कि 05033 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस विशेष गाड़ी गोरखपुर से 20 एवं 27 सितंबर, 4, 11, 18 एवं 25 अक्टूबर, 01, 08, 15, 22 एवं 29 नवंबर को 11 ट्रिप के लिये चलायी जाएगी। इसी प्रकार वापसी यात्रा में 05034 बान्द्रा टर्मिनस-गोरखपुर विशेष गाड़ी बांद्रा टर्मिनस से 22 एवं 29 सितंबर, 06, 13, 20 एवं 27 अक्टूबर, 03, 10, 17, 24 नवंबर तथा 01 दिसंबर को चलाई जाएंगी।
05033 गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस गोरखपुर से 08.25 बजे चलेगी। खलीलाबाद से 09.03 बजे, बस्ती से 09.35 बजे, गोण्डा से 10.55 बजे, बाराबंकी से 12.22 बजे, लखनऊ से दोपहर 1.45 बजे, कानपुर सेंट्रल से 3.15 बजे, कन्नौज से 4.30 बजे, फर्रुखाबाद से शाम 5.45 बजे, कासगंज से 7.50 बजे, हाथरस सिटी से रात 8.53 बजे, मथुरा जं0 से 22.05 बजे छूटकर दूसरे दिन सवाई माधोपुर, कोटा, नागदा, रतलाम, गोधरा, बड़ोदरा, सूरत, वोरीवली होते हुये शाम 6.05 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में 05034 बांद्रा टर्मिनस-गोरखपुर ट्रेन बांद्रा टर्मिनस से सुबह 05.10 बजे प्रस्थान कर बोरीवली, सूरत, बड़ोदरा, गोधरा, रतलाम, नागदा, कोटा, सवाईमाधोपुर, अछनेरा होते दूसरे दिन मथुरा जंक्शन से सुबह 03.40 बजे, हाथरस सिटी से 04.35 बजे, कासगंज से 05.35 बजे, फर्रूखाबाद से 08.10 बजे, कन्नौज से 09.37 बजे, कानपुर सेन्ट्रल से 12.20 बजे, लखनऊ जं0 (पूर्वोत्तर रेलवे ) से 2.05 बजे, बाराबंकी से शाम 3.05 बजे, गोंडा से 4.35 बजे, बस्ती से 6.00 बजे तथा खलीलाबाद से 6.40 बजे छूटकर 19.35 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
•20 सितंबर से एक दिसंबर तक चलाई जाएगी