Indian Railways News => Topic started by eabhi200k on Feb 14, 2013 - 12:00:03 PM


Title - एयरपोर्ट एक्सप्रेस मेट्रो @ 70 KMPH
Posted by : eabhi200k on Feb 14, 2013 - 12:00:03 PM

नई दिल्ली से लेकर
द्वारका सेक्टर-21 के बीच 22.7
किलोमीटर लंबी एयरपोर्ट एक्सप्रेस
मेट्रो लाइन पर ट्रेनें धीरे-धीरे फिर से
रफ्तार पकड़ती जा रही हैं।
डीएमआरसी से ग्रीन सिग्नल मिलने के
बाद सोमवार से एयरपोर्ट
मेट्रो की स्पीड बढ़ा दी गई है। अब रूट
पर ट्रेनें 70
किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल
रही हैं। डीएमआरसी का कहना है कि कुछ
दिन बाद फिर से इंस्पेक्शन
किया जाएगा और अगर सब कुछ ठीक
पाया गया, तो एयरपोर्ट
मेट्रो की स्पीड लिमिट 80
किमी प्रति घंटा तक बढ़ा दी जाएगी।
इस रूट पर पहले 105
किमी प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेन
चलती थीं।
डीएमआरसी के डायरेक्टर (वर्क्स) जितेंद्र
त्यागी ने बताया कि तकनीकी पहलुओं
का बारीकी से अध्ययन करने और
जरूरी इंस्पेक्शंस के बाद डीएमआरसी ने
एयरपोर्ट मेट्रो की स्पीड बढ़ाने के लिए
क्लियरेंस दिया था। इसके बाद सोमवार
से इसकी स्पीड 50 से बढ़ाकर 70
किमी प्रति घंटा कर दी गई है। फिलहाल
इस रूट पर स्पीड लिमिट 80
किमी प्रति घंटा तक बढ़ाने के बारे में
कोई निर्णय नहीं लिया गया है। कुछ दिन
बाद फिर से तकनीकी इवैल्यूएशन और
इंस्पेक्शन के बाद इस बारे में कोई
फैसला लिया जाएगा। मेट्रो ऑपरेशन
का जिम्मा संभाल
रही कंपनी डीएएमईपीएल के
अधिकारियों ने उम्मीद जताई है कि अगले
हफ्ते तक या इस महीने के अंत तक
इसकी स्पीड बढ़कर 80
किमी प्रति घंटा हो जाएगी।
गौरतलब है कि पिछले महीने कमिश्नर ऑफ
मेट्रो रेल सेफ्टी (सीएमआरएस) ने
इसी शर्त पर एयरपोर्ट मेट्रो रूट पर
फिर से ट्रेनें चलाने
की मंजूरी दी थी कि 50
किमी प्रति घंटा की रफ्तार से
मेट्रो चलाई जाएगी। सीएमआरसी ने
डीएमआरसी को निर्देश दिया था कि वह
एक तय समयसीमा के अंदर नियमित रूप से
इस रूट का इंस्पेक्शन करेगी।
डीएमआरसी से क्लियरेंस मिलने के बाद
ही धीरे धीरे करके स्पीड 80
किमी प्रति घंटा तक बढ़ाई जा सकेगी।
खास बात यह भी है कि डीएमआरसी ने
सीएमआरएस से 80
किमी प्रति घंटा की स्पीड से
मेट्रो चलाने की अनुमति देने का अनुरोध
किया था। 22 जनवरी से एयरपोर्ट
मेट्रो का ऑपरेशन फिर से शुरू हुआ था और
तब से लेकर अब तक यह 50 से 60
किमी प्रति घंटा की स्पीड से ही चल
रही थी। एयरपोर्ट मेट्रो के नई
दिल्ली और शिवाजी स्टेडियम स्टेशन पर
चेक इन की सुविधा भी शुरू नहीं हो पाई
है। डीएएमईपीएल के
अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने
सारी तैयारियां पूरी कर रखी हैं। अब यह
एयरलाइंस पर निर्भर करता है कि वो कब
से अपनी सेवाएं दोबारा शुरू करना चाहते
हैं।