Indian Railways News => Topic started by puneetmafia on Sep 20, 2012 - 00:01:05 AM


Title - अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय
Posted by : puneetmafia on Sep 20, 2012 - 00:01:05 AM

गोरखपुर। प्रतीक्षा सूची के यात्रियों की सुविधा के लिये रेल प्रशासन ने तीन जोड़ी मेल एक्सप्रेस गाड़ियों में शयनयान श्रेणी का अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। एनईआर के सीपीआरओ अमित सिंह ने बताया कि 15018 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस में 20 सितम्बर,2012 को गोरखपुर से, 15017 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस में 22 सितम्बर,2012 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से तथा 15013 दिल्ली-काठगोदाम रानीखेत एक्सप्रेस में 19 सितम्बर,2012 को दिल्ली से शयनयान श्रेणी का एक-एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा।
12541 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस में 20 सितम्बर, 2012 को गोरखपुर से तथा 12542 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस में 22 सितम्बर, 2012 को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से शयनयान श्रेणी का दो-दो अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे।