Indian Railways News => Topic started by sushil on Aug 15, 2013 - 02:57:36 AM


Title - Four railway employees wounded after maruti stroke
Posted by : sushil on Aug 15, 2013 - 02:57:36 AM

बरेली: डीआरएम ऑफिस के पास मिंट्टी के ढेर हटा रहे चार रेलवे सफाई कर्मियों को तेज रफ्तार वैन ने टक्कर मार दी। चारों घायलों को रेलवे अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने वैन को कब्जे में ले लिया है।
सुबह करीब 8.30 बजे के आसपास रेलवे के चार सफाई कर्मचारी रेलवे कॉलोनी निवासी फिरोज, नानकचंद, फरीदापुर के जगदीश और परतापुर चौधरी के अशोक डीआरएम ऑफिस के पास लगे मिंट्टी के ढेर हटा रहे थे। इसी बीच एक तेज रफ्तार वैन आई और चारों को टक्कर मार दी। स्थिति इतनी खौफनाक थी कि दो रेलवे कर्मी तो वैन के नीचे जाकर फंस गए। यह देख वैन चालक तुरंत ही मौके से फरार हो गया। फिरोज की हालत गंभीर है।