Indian Railways News => Topic started by RailEnquiry Admin on Feb 03, 2017 - 09:51:50 AM


Title - रेलवे स्टेशन के आस पास के क्षेत्र को रेलवे बनाएगा - 'ग्रीन पैच'
Posted by : RailEnquiry Admin on Feb 03, 2017 - 09:51:50 AM

दिल्ली हो या और कोई भी स्थान; जब आप ट्रेन से किसी भी शहर के रेलवे स्टेशन के लिए धीरे धीरे बढ़ रहे होते हैं तो बाहर का नजारा बिलकुल भी देखने लायक नहीं होता है| कूड़े का अम्बार लगा होता है तो कहीं कुछ भी लिखा होता है तो कहीं गंदे नाले नालियां बह रहे होते हैं| इन सबसे पार पाने के लिए भारतीय रेलवे ने दक्षिण बीजिंग से उदाहरण लेते हुए 'ग्रीन पैच' बनाने का निर्णय लिया है|
'ग्रीन पैच' अर्थात जहँ भी रेलवे की जमीनें खाली पड़ी हैं; वहां पेड़ पौधे लगाए जायेंगे जिससे हरियाली के साथ साथ बाहर नजारा भी स्वच्छ दिखे| रेलवे के अनुसार अतिक्रमण इस काम में सबसे बड़ा रोड़ा है| इससे पहले भी रेलवे ने ये कार्य शुरू किया था पर बहुतायत में अतिक्रमण होने के कारण ये कार्य पूरा नहीं हो पाया है| इस बार रेलवे ने ये काम कॉन्ट्रैक्ट के रूप में देने का निर्णय किया है जिसमे पहला कॉन्ट्रैक्ट नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के आस पास के क्षेत्र को विकसित करने के लिए दिया गया है| कार्य पहले से ही चल रहा है जिसके परिणाम अप्रैल तक दिखने लगेंगे|
रेलवे ने ये पहल "स्वच्छ भारत अभियान" को और आगे बढ़ने के लिए ली है|
-HINDI-