Indian Railways News => Topic started by eabhi200k on Jun 20, 2012 - 12:00:45 PM


Title - रेलवे कर्मचारियों ने निकाली रैली
Posted by : eabhi200k on Jun 20, 2012 - 12:00:45 PM

रेलवे कर्मचारियों ने निकाली रैली

  सूरत। पश्चिम रेलवे मजदूर संघ के नेतृत्व में सोमवार को सूरत रेलवे स्टेशन पर रेलवे कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने दोपहर में स्टेशन परिसर में रैली निकाली। अब रेलवे कर्मचारी 21 जून को मुम्बई मंडल कार्यालय तथा 22 जून को पश्चिम रेलवे मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेंगे।

रेलवे कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर लामबंद होने लगे हैं। नेशनल फैडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे से संलग्न पश्चिम रेलवे मजदूर संघ की सूरत शाखा में कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया। प्लेटफार्म संख्या एक पर रेलवे पुलिस चौकी के पास सौ से अधिक कर्मचारी जमा हुए और रेलवे की प्रशासनिक खामियों के खिलाफ आवाज बुलंद की। इस मौके पर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ के मुम्बई मंडल के सचिव अजय कुमार सिंह शताब्दी एक्सप्रेस से सूरत पहुंचे। उन्होंने धरने पर बैठे कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया और उनके साथ धरना प्रदर्शन किया।

जानकारी के अनुसार कर्मचारियों की वर्षो पुरानी लम्बित मांगों को रेलवे बोर्ड ने मंजूरी दे दी है। लेकिन, मामला वित्त मंत्रालय में अटका पड़ा है। वित्त मंत्रालय ने आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण रेलवे कर्मचारियों की मांगों को हरी झंडी नहीं दी है। इसी कारण से एनएफआईआर के साथ पश्चिम रेलवे मजदूर संघ पहले स्टेशन स्तर पर, फिर मंडल स्तर और अंतिम में जोन स्तर पर धरना प्रदर्शन कर रेलवे बोर्ड पर दबाव बनाना चाहती है। कर्मचारियों ने बताया कि छठे वेतन आयोग की खामियों को जल्दी दूर किया जाना चाहिए।

रिक्त पदों पर भर्ती होनी चाहिए। देश में करीब 14 लाख रेलकर्मी हैं। लेकिन, सुरक्षा विभाग समेत कुल सवा दो लाख पद रिक्त हैं। इसमें करीब 1.30 लाख पद सुरक्षा विभाग में रिक्त हैं। इन पदों पर जल्दी भर्ती होनी चाहिए। कर्मचारियों ने बताया कि रिक्त पदों का भार अन्य रेलवे कर्मचारियों पर पड़ता है। इससे रेलवे में दुर्घटनाएं होने की संभावना बढ़ जाती है।

सूरत रेलवे स्टेशन से कर्मचारियों ने दोपहर साढ़े बारह बजे के करीब रैली निकाली। रैली प्लेटफार्म संख्या एक से शुरू हुई और प्लेटफार्म दो-तीन से होते हुए वाशिंग लाइन तक गई। इसके बाद प्लेटफार्म संख्या एक पर समाप्त हुई।

कर्मचारियों ने शाम को धरना प्रदर्शन खत्म कर दिया। इसके बाद मंडल सचिव अजय कुमार सिंह शताब्दी एक्सप्रेस से मुम्बई लौट गए। पश्चिम रेलवे मजदुर संघ के महासचिव जेजी महूरकर 24 मई को सूरत आए थे। उन्होंने रेलवे कर्मचारियों द्वारा 18 से 22 जून तक चलाए जाने वाले आंदोलन की रूपरेखा की जानकारी दी थी। उसी के मुताबिक रेलवे कर्मचारियों ने सोमवार को स्टेशन पर धरना प्रदर्शन किया।

प्रिंट

ईमेल

   

          Write To The Editor

Write Here: (Press Ctrl+G To Toggle Between English And Hindi)

Terms & Conditions Name:

Location:

E-Mail:

 

    Microsoft unveils Surface tablet ...

       More News In Surat बेटी को जिंदा जलाया आधी दुनिया आधी शराबी दो ट्रकों से लाखों की शराब बरामद पॉलिथीन थैलियों पर प्रतिबंध की कवायद रिपोर्ट बताएगी खाड़ी ब्रिज बने या फ्लाई ओवर हत्या की रची थी साजिश उडिया समाज पर किया फोकस प्रेम विवाह पर अड़ी बेटी को जिंदा जलाया सौराष्ट्र मेल बाल-बाल बची 27 जुआरी गिरफ्तार हादसे में एक ही परिवार के चार मरे लेप्टो का संदिग्ध मरीज भर्ती पसंदीदा नंबरों की फीस बढ़ी विकास योजनाओं से छिड़ेगी जंग 33 लोगों को पकड़ा    

  Readers speak:No comments have been added for this news yet. Be the first to comment!