Indian Railways News => Topic started by nikhilndls on Jul 26, 2012 - 21:21:12 PM


Title - रेलगाड़ी के नीचे आने से व्यक्ति की मौत 9507973
Posted by : nikhilndls on Jul 26, 2012 - 21:21:12 PM

हमारे प्रतिनिधि, मोगा : स्थानीय अजीतवाल-मोगा रेलवे लाइन में वीरवार की सुबह रेलगाड़ी के नीचे आने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। इस संबंधी जानकारी देते रेलवे पुलिस (जीआरपी) के हेड कांस्टेबल जसपाल सिंह ने बताया कि अजीतवाल-मोगा रेलवे लाइन के किलोमीटर नंबर-67 के नजदीक वीरवार की सुबह रेलगाड़ी के नीचे आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय अक्षर सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी कुलार नगर नजदीक बोबी महंत वाली गली के रूप में हुई है।

पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर धारा 174 के तहत कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के बाद वारिसों को सौंप दिया गया।