Indian Railways News => Topic started by railgenie on Aug 02, 2012 - 00:01:04 AM


Title - तत्काल पर डिवीजन अधिकारियों की नजर
Posted by : railgenie on Aug 02, 2012 - 00:01:04 AM

जालंधर: रेलवे की तत्काल टिकट को अधिकारी एजेंटों के चंगुल से छुड़ा नहीं पा रहे हैं। तत्काल के समय में परिवर्तन के बावजूद एजेंटों का राज चल रहा है। जहां नियमों की अनदेखी की जा रही है, वहीं एजेंटों की टिकटें धड़ल्ले से बुक की जा रही हैं। मंगलवार सुबह फिरोजपुर डिवीजन से अधिकारियों की एक विशेष टीम स्पेशल चेकिंग के लिए निकली। इस दौरान सिटी रेलवे स्टेशन पर तत्काल टिकट काउंटरों का निरीक्षण किया गया। हालांकि इस दौरान किसी को पकड़ा नहीं गया, मगर उनके जाते ही एजेंट दोबारा से लाइन में लग गए। नियमानुसार सुबह 10 से 12 बजे तक लाइनों में एजेंट नहीं होने चाहिए, बावजूद इसके लाइनों में ट्रैवल एजेंट के कारिंदे धड़ल्ले से टि:कटें करवा रहे थे।